जबलपुर.*रेलवे की मुख्य वाणिज्य निरीक्षक पुष्पा द्विवेदी चण्डीगढ़ में “अस्मिता” अवार्ड से सम्मानित* *तालिब हुसैन*
|
😊 Please Share This News 😊
|
जबलपुर. बरसों से पीड़ित मानवता की सेवा करने वाली ख़ासकर कैंसर पीड़ितों व महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित पुष्पा द्विवेदी की मेहनत रंग लायी है. भारतीय सेना व उनके परिजनों द्वारा चण्डीगढ़ में “अस्मिता इंस्पायरेशनल स्टोरी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. आर्मी वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन AWWA की मेज़बानी में हुए गरिमामय समारोह में पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर की मुख्य वाणिज्य निरीक्षक पुष्पा द्विवेदी को उनकी प्रेरणादायक व उल्लेखनीय सेवाओं हेतु “अस्मिता” से नवाज़ा गया. इस अवार्ड की महत्ता का अंदाज़ इस बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय सेना के पास अवार्ड के लिए देश भर की 265 महिलाओं के
नाम थे, इनमें पुष्पा द्विवेदी सहित मात्र 6 महिलाओं का चयन किया गया. आपको बताते चलें कि पुष्पा के पति आशू मिश्रा सेना में हैं, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ आपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. समारोह में आवा की प्रेसीडेंट सूची कटियार ने अवार्ड प्रदान किए.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

