प्रतापगढ़ 4 सितम्बर , गुरुवार को दाऊदी बोहरा समाज ने ईद मिलादुन्नबी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया । सुबह 9:00 बजे विश्वविख्यात दरगाह सैयदी काका साहब परिसर से एक विशाल जुलूस निकाला गया – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

प्रतापगढ़ 4 सितम्बर , गुरुवार को दाऊदी बोहरा समाज ने ईद मिलादुन्नबी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया । सुबह 9:00 बजे विश्वविख्यात दरगाह सैयदी काका साहब परिसर से एक विशाल जुलूस निकाला गया

😊 Please Share This News 😊

प्रताबगढ़ राजिस्थान।

बोहरा समाज ने मनाई ईद मिलादुन्नबी 

 

प्रतापगढ़ 4 सितम्बर , गुरुवार को दाऊदी बोहरा समाज ने ईद मिलादुन्नबी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया । सुबह 9:00 बजे विश्वविख्यात दरगाह सैयदी काका साहब परिसर से एक विशाल जुलूस निकाला गया। बारिश में भीगते हुए जुलूस महात्मा गांधी मार्ग से होते हुए सूरजपोल , गांधी चौराहा , सदर बाज़ार, माणक चौक , झंडा गली , सालमपुरा होते हुए बोहरा गली स्थित समाज की बुरहानी मस्जिद में पहुंचा । विशाल जुलूस में सूरजपोल चौराहे पर स्काउट बैंड द्वारा अपनी धुनों पर मार्च पास्ट किया जिसको देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग व समाज जन उपस्थित रहे । स्थानीय आमिल शेख़ शब्बीर भाई नजमी की अगवानी में जमाली स्काउट बैंड के साथ समाज के सभी वर्ग के लोग तिरंगे एवं मिलादुन्नबी मुबारक के झंडे लिए हुए थे ,इस जुलूस में बच्चे घोड़ों की सवारी पर दिखे जुलूस का सूरजपोल दरवाज़े पर मुस्लिम समाज के सदर खानशेद खां लाला एवं मुस्लिम समाज के ओहदेदारों ने स्वागत किया।साथ ही बोहरा समाज द्वारा दुकानदारों ने जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया एवं समाज द्वारा आतिशबाजी भी की गई । पुलिस प्रशासन द्वारा अच्छी व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाज की ओर से मस्जिद प्रांगण में सभी का आभार व्यक्त किया गया।

पत्रकार लियाक़त अली मुन्शी जिला चीफ ब्यौरो जनसेतु न्यूज़ चैनल रतलाम, मध्यप्रदेश।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754