पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय संतोष मालवीय को श्रद्धांजलि दी. उसके बाद बहुत ही धूमधाम और सादगी के साथ मनाया गया मिलादुन्नबी का त्यौहार* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
मुस्लिम समुदाय द्वारा पूरी दुनिया में मिलाद उल नबी का त्यौहार मनाया जा रहा है आज ही के दिन हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इस दुनिया में तशरीफ लाया था आज उनका जन्मदिन है चांद की तारीख के अनुसार उनका जन्मदिन मनाया जाता है इसके अनुसार आज चिचोली और आलमगढ़ में बड़े ही धूमधाम और सादगी के साथ मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया गया मुस्लिम समुदाय द्वारा बहुत बड़ा जुलूस निकाला गया जामा मस्जिद से लेकर चिचोली बाजार और बस बस स्टैंड से होते हुए जुलूस जय स्तंभ चौक पहुंचा वहां से तमाम जुलूस में शामिल हुए लोगों ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय संतोष मालवीय को श्रद्धांजलि दी आपको बता दें कि इससे पहले मिलादुन्नबी का जो भी जुलूस निकलता था उसका स्वागत बहुत ही जोर शोर से संतोष मालवीय द्वारा किया जाता था। परंतु आज आज दुनिया में नहीं है इस बात की कमी संपूर्ण मुस्लिम समुदाय को खल रही है आज उन संतोष मालवीय जी का श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी था इसी को देखते हुए समस्त मुसलमान समाज ने उनके घर जाकर उनको श्रद्धांजलि दी। उसके बाद जुलूस वापस जामा मस्जिद चिचोली पहुंचा सलाम पढ़ने के बाद जुलूस समाप्त हुआ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

