अनंत चतुर्थी पर भव्य चल समारोह आकर्षक झांकियां रही आकर्षण का केंद्र नगर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं द्वारा किया विशाल भंडारे एवं स्वल्पाहार का भव्य आयोजन   – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अनंत चतुर्थी पर भव्य चल समारोह आकर्षक झांकियां रही आकर्षण का केंद्र नगर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं द्वारा किया विशाल भंडारे एवं स्वल्पाहार का भव्य आयोजन  

😊 Please Share This News 😊

हजारों भक्तों ने देर रात तक निहरा झील मिलाती झांकियों को 

 

महिदपुर रोड भगवान श्री गणेश के विसर्जन एवं अनंत चतुर्थी के पावन अवसर पर शनिवार को श्री राम हनुमान मंदिर के द्वारा आकर्षक झांकियो का कारवां रेलवे स्टेशन मार्ग से निकला गया । झिलमिल करती झांकियों के करवा ने नगर के मुख्य मार्ग परिभ्रमण किया। जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण भक्तों एवं नगर वासियों ने झिलमिलाती हुई झांकियों का दर्शन कर अति आनंद प्राप्त किया।पौराणिक स्वरूप को दर्शाती विभिन्न झांकियां भक्तों को आस्था और आनंद के अद्भुत भाव से सराबोर कर देती है साथ ही नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा अल्पाहार एवं भंडारे का विशालआयोजन किया गया जिसमें बाबा बर्फानी सेवा समिति द्वारा सब्जी पूरी के भंडारे, पोरवाल सोशियल ग्रुप द्वारा साबूदाना खिचड़ी, पोरवाल पूर्णिमा ग्रुप द्वारा साबूदाना खिचड़ी,का अति भव्य आयोजन किया गया धमोनिया परिवार द्वारा जल मंदिर का स्टॉल लगाया गया। साथ ही अन्य संस्थाओं द्वारा भी स्टाल लगाकर अपनी सेवाएं प्रदान की गई नगर में आस्था भक्ति एवं श्रद्धा अनूठा उदाहरण नगर में देखने को मिला हर कोई गणपति बाबा की विदाई एवं अनंत चतुर्थी पर निकलने वाले झांकियां के चल समारोह को पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ निहारते हुए पुण्य लाभ अर्जित कर रहा था महिदपुर नगर एवं आसपास से आए हुए हजारों ग्रामीण भक्तों ने पूर्ण उत्सव उमंग एवं उल्लास के साथ अनंत चतुर्थी महापर्व को मनाया साथ ही महाप्रसादी एवं विशाल भंडारे का लाभ लिया उक्त जानकारी नगर के सामाजिक कार्यकर्ता जैनसमाज मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]