जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक संपन्न। कोटपा अधिनियम के तहत टीम कार्रवाई करें -कलेक्टर श्री बाथम. रिपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कोटपा अधिनियम 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्कूलों और ग्राम पंचायत को तंबाकू मुक्त बनाने के संबंध में जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक न्यू कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कोटपा अधिनियम के विषय में जानकारी देते हुए संभागीय समन्वयक एमपीवीएचए श्री रोहित पालीवाल ने बताया कि कोटपा अधिनियम के अंतर्गत धारा 4 अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर प्रतिबंध , धारा 5 अंतर्गत तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध, धारा 6 ए के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा तंबाकू उत्पाद के क्रय एवं विक्रय पर प्रतिबंध तथा धारा 6 बी के अंतर्गत स्कूल परिसर के 100 गज अर्थात 300 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों के विक्रय पर प्रतिबंध तथा धारा 7 के अंतर्गत तंबाकू उत्पादों पर भी निर्दिष्ट चेतावनी अंकित होना अनिवार्य है। कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने जिला स्तरीय दल गठित कर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिले में स्कूल परिसरों को तंबाकू मुक्त बनाने के संबंध में चेकलिस्ट अनुसार पात्रता पूर्ण करने के आधार पर स्कूलों तथा ग्राम पंचायत को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने कार्यक्रम की अध्यापक जन जागरूकता के संबंध में गतिविधियां आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश कैंसर सोसायटी सदस्य श्री अशोक अग्रवाल , सेवानिवृत्ति प्राचार्य श्री प्रदीप राव , सेवानिवृत शिक्षक श्री अशोक मेहता , आदि के द्वारा तंबाकू के खतरों के बारे में पोस्टर का विमोचन कराया गया तथा कैंसर पीड़ितों की सहायता के लिए पुस्तकों का विमोचन कराया गया। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शृंगार श्रीवास्तव , प्राचार्य शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सीएमएचओ डॉक्टर संध्या बेलसरे, दंत रोग चिकित्सक डॉ शिरीन , मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक , एमपीवीएचए की जिला समन्वयक श्रीमती मीना जैन , डी एच ओ डॉक्टर राजेश मंडलोई , डी आई ओ डॉ वर्षा कुरील , स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक , खाद्य एवं औषधि निरीक्षक श्री कमलेश जमरा , श्रीमती प्रीति मंडोरिया , डीपीएम डॉ प्रमोद प्रजापति, एपीएम डॉक्टर गौरव बोरीवाल , जिला जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय , ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

