बैतूल.*प्राथमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक को क्रमोन्नति दी जाए* *मप्र शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल.*प्राथमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक को क्रमोन्नति दी जाए* *मप्र शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। मप्र शिक्षक संघ द्वारा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग बैतूल को ज्ञापन सौंप कर प्राथमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक को क्रमोन्नति दिए जाने की मांग की। इस संबंध में जिला अध्यक्ष दिलीप गीते ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग बैतूल अंतर्गत 2001 एवे 2013 से नियुक्त लगभग 550 प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के 12 वर्ष व 24 वर्ष पूर्ण उपरांत क्रमोन्नति आदेश जारी होने थे। जिसमें से संभागीय उपायुक्त कार्यालय नर्मदापुरम द्वारा केवल 32 शिक्षकों के ही क्रमोन्नति के आदेश जारी हुए हैं एवं शेष प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक लाभ से वंचित रह गए हैं। जिला कोषाध्यक्ष राजेश दाते ने बताया जिन शिक्षकों के आदेश जारी नहीं किए गए है उन शिक्षकों के क्रमोन्नति प्रस्ताव संभागीय उपायुक्त कार्यालय नर्मदापुरम को भेजकर आदेश जारी करवाएं जाए। जिला सचिव मदन यादव और संतोष महोबिया ने बताया कि कि उक्त संबंध में आदेश दिया जाए जिससे शिक्षकों में रोष समाप्त हो सके और सभी क्रमोन्नधारियों प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों का एक साथ वेतन निर्धारण हो सके साथ ही जनजातीय कार्य विभाग में एकरूपता बनी रहे। संघ की मांग पर सहायक आयुक्त विवेक पांडे ने आश्वासन दिया कि शीघ्र आदेश जारी किए जाएंगे। इस मौके पर संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]