अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रक ले जाने की सूचना पर बिलपांक पुलिस की तत्परता से ट्रक बरामद. रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रक ले जाने की सूचना पर बिलपांक पुलिस की तत्परता से ट्रक बरामद. रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

दिनांक 12 सितंबर 2025 को रात्रि में थाना बिलपांक पर फरियादी शिवजी राव पिता रामनारायण, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम डूडू, जिला जयपुर (राजस्थान) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह ट्रक क्रमांक RJ 47 GA 4348 का चालक है और महाराष्ट्र से गन्ना लोड कर जयपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में लघुशंका हेतु ट्रक से नीचे उतरने पर कोई अज्ञात व्यक्ति उसका ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

 

सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी बिलपांक श्री अय्यूब खान के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल हरकत में आई और फरियादी को साथ लेकर घटनास्थल की तस्दीक हेतु रवाना हुई। हालांकि, फरियादी को घटना स्थल स्पष्ट रूप से याद नहीं होने के कारण वह सही स्थान नहीं बता पाया। इसके बावजूद पुलिस टीम ने महू-नीमच हाईवे पर सघन सर्चिंग अभियान चलाया।

 

सर्चिंग के दौरान कुछ समय बाद हाईवे के किनारे एक स्थान पर लावारिस हालत में उक्त ट्रक खड़ा पाया गया। ट्रक की पहचान फरियादी द्वारा की गई। ट्रक की जांच के दौरान ट्रक में लोड गन्ने की पूरी मात्रा सुरक्षित पाई गई तथा किसी भी प्रकार की चोरी या क्षति नहीं पाई गई।

 

विधिवत तस्दीक एवं दस्तावेजों की पुष्टि के पश्चात ट्रक को फरियादी शिवजी राव को सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया गया।

 

थाना बिलपांक पुलिस की तत्परता, सूझबूझ एवं सजगता के चलते ट्रक की समय रहते बरामदगी की गई, जिससे संभावित चोरी या अन्य अपराध टाल दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]