*पेंशन हमारा अधिकार*   *17 को अटल सेना सौंपेगी ज्ञापन* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  बैतूल। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*पेंशन हमारा अधिकार*   *17 को अटल सेना सौंपेगी ज्ञापन* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  बैतूल।

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन हर माह 15 सौ रुपए दिया जाए एवं समस्त विकलांग पेंशन बहु विकलांग पेंशन 3 हजार महीने हितग्राहियों को मिलना चाहिए इसी मांग को लेकर अटल सेना के बैनर तले 17 सितम्बर, बुधवार दोपहर 1 बजे स्टेडियम शिवाजी चौक से बैतूल कलेक्टर को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन के प्रांत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान (केन्डु बाबा) ने बताया कि साथ ही हमारी मांग है कि विकलांगों और बुजुर्गों को पूर्व की तरह मनीआर्डर द्वारा घर पहुंच पेंशन दी जाए। जो चल नहीं सकते हैं जो बीमार है जो बिस्तर पर ही पड़े हैं ऐसे लोगों को मान्यता द्वारा दिया जाए। जिनके थंब प्रिंट नहीं आ रहे हैं ऐसे व्यक्ति को बैंक के द्वारा उनके घर पहुंच सेवाएं प्रदान की जाए। संगठन ने अपील की है कि इन मांगों को लेकर 17 तारीख को 1 बजे स्टेडियम शिवाजी चौक पर सभी हितग्राही अपने अधिकार, समस्या के लिए व पेंशन में बढ़ोतरी के लिए समय पर पहुंचें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]