रतलाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.) तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के निर्देशन सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.) तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के निर्देशन सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान

 

रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.) तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के निर्देशन सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत दिनांक 13.09.25 को थाना प्रभारी निरीक्षक नीलम चौंगड एवं थाना यातयात टीम सूबेदार अनोखीलाल परमार, उनि. गब्बू कटारा, उनि. करणसिंह कटारा, सउनि. सर्वेश द्विवेदी, प्र.आर. 211 दयाराम खराड़ी, प्र.आर. 228 शैलेन्द्रसिंह सोलंकी, प्र.आर. 671 विजय झोडिया, म.प्र.आर. 86 कमरूनिशा, आर. 661 समरजीतसिंह राजपूत, आर. 608 ठाकुरसिंह सोलंकी, आर. 1052 भगतसिंह, आर. 759 नरेन्द्र चोरे, आर. 1032 प्रशांत लोधी, सैनिक 1102 विजय गौमे सहित पुलिस टीम द्वारा अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत सख्त चालानी कार्यवाही की गई।

 

जिन उल्लंघनों पर कार्यवाही की गई, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

▪️बिना हेलमेट वाहन चलान

▪️बिना सीट बेल्ट वाहन चालान 

▪️तेज गति से वाहन चलाना

▪️नाबालिग द्वारा वाहन चलाना

▪️बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के वाहन संचालन

▪️शराब पीकर वाहन चलाना

▪️गलत दिशा में वाहन चलाना (रॉंग साइड ड्राइविंग)

▪️बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना

 

*अभियान के अंतर्गत कुल 131 चालान बनाए गए एवं कुल ₹58,500/- समन शुल्क वसूल किया गया।*

 

यह अभियान पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा निर्देशित विशेष यातायात सुधार योजना के तहत संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य रतलाम शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और अनुशासित बनाना है।

 

*रतलाम पुलिस की अपील:*

शहरवासियों से अनुरोध है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं शहर में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]