आगामी त्योहारों नवदुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत चौकी असवाई पर शांति समिति बैठक संपन्न. रीपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आगामी त्योहारों नवदुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत चौकी असवाई पर शांति समिति बैठक संपन्न. रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.), श्री विवेक कुमार लाल (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी जावरा शहर श्री आनंद आजाद के नेतृत्व में पुलिस चौकी असावती पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शरीफ खान द्वारा आगामी नवदुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समिति सदस्य, जनपद सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी नागरिकों एवं आयोजन समिति सदस्यों को आगामी धार्मिक पर्व माता रानी नवदुर्गा एवं दशहरा उत्सव को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

*बैठक के प्रमुख बिंदु इस प्रकार रहे –*

 

*1.* धार्मिक एवं भक्ति गीत ही बजाए जाएंगे, किसी भी प्रकार के अश्लील या आपत्तिजनक गीत/ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं किया जाएगा।

 

*2.* प्रत्येक पंडाल में दो-दो सदस्य रात्रि में सुरक्षा हेतु उपस्थित रहेंगे।

 

*3.* वॉलिंटियर सदस्य रात्रि में दूर मोहल्ले में रहने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित उनके घर तक छोड़ने की व्यवस्था करेंगे।

 

*4.* किसी भी प्रकार की नशीली वस्तु (बीड़ी, सिगरेट, शराब आदि) का सेवन पंडाल परिसर में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 

*5.* रात्रि गश्त हेतु समिति सदस्यों से नामों का पैनल तैयार करने के सुझाव भी दिए गए।

 

*6.* सभी उपस्थित नागरिकों ने अपने सुझाव दिए तथा सामूहिक सहयोग का आश्वासन भी प्रदान किया।

 

*7.* अंत में पुलिस प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]