चौकी धराड़ थाना बिलपांक पुलिस द्वारा 50 पेटी अवैध शराब के साथ बोलोरो पिकअप वाहन जप्त. रीपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

चौकी धराड़ थाना बिलपांक पुलिस द्वारा 50 पेटी अवैध शराब के साथ बोलोरो पिकअप वाहन जप्त. रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.), श्री विवेक कुमार लाल (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बिलपांक श्री अय्यूब खान के नेतृत्व में, पुलिस चौकी धराड़ एवं साइबर सेल टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध शराब जप्त की गई।

 

दिनांक 15.09.2025 को शाम को पुलिस सहायता केंद्र धराड़ पर ड्यूटी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MP-43 JZ-0483 में दो व्यक्ति अवैध शराब व बियर लेकर नलकुई–भाटीबड़ौदिया रोड पर खड़े हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी को अवगत कराकर तत्काल कार्रवाई की गई। मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम को देखते ही वाहन चालक व उसका साथी वाहन लेकर भागे, किंतु पीछा करने पर वाहन को नलकुई गांव पार कर कच्चे रास्ते पर रोका गया। इस दौरान दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कुल 30 पेटी देशी प्लेन शराब, 06 पेटी देशी मसाला शराब, 14 पेटी पावर बियर कुल 50 पेटी ( 464 बल्क लीटर) अवैध शराब पाई गई। वाहन चालक व उसके साथी के विरुद्ध थाना बिलपांक में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 

*जप्त की गई अवैध शराब का विवरण:*

*1.* 30 पेटी सफेद रंग की प्लेन शराब (1500 क्वार्टर, 270 बल्क ली.) – कीमत लगभग ₹1,50,000/-

 

*2.* 06 पेटी मसाला शराब (300 क्वार्टर, 54 बल्क ली.) – कीमत लगभग ₹36,000/-

 

*3.* 14 पेटी पावर 10000 बियर (336 कैन, 168 बल्क ली.) – कीमत लगभग ₹67,200/-

 कुल 464 बल्क लीटर अवैध शराब, अनुमानित कीमत लगभग ₹2,53,200/-, तथा बोलेरो पिकअप वाहन को जप्त किया गया।

 

*सराहनीय भूमिका –* निरीक्षक अय्यूब खान थाना प्रभारी बिलपांक, उप निरी दीपक डामोर चौकी प्रभारी धराड़, उनि. सुनिल सिंह राघव, प्र आर मनमोहन शर्मा प्रभारी सायबर सेल, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्रआर हिम्मत सिंह, आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार, आर. 197 धीरज की सराहनीय भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]