बैतूल.*मौत की जांच को लेकर ग्रामीण आक्रोशित* *पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। विगत 2 सितम्बर को कषृक भीमराव उर्फ छोटू पिता पंडरी पंडाग्रे निवासी पुसली तहसील आठनेर का शव पुसली के समीप एक कुंए में मिला। जिसकी जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। उक्त दिनांक से आज तक आठनेर पुलिस थाने द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की है। जिस संबंध में ग्रामीणों द्वारा आठनेर थाना प्रभारी के समक्ष लिखित व मौखिक रूप से आरोपियों को पकडऩे और कार्यवाही की मांग की गई परन्तु आठनेर थाने ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया जिससे ग्रामीणों और परिजनों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में अंदेशा व्यक्त किया है उक्त प्रकरण में आठनेर पुलिस व आरोपियों के बीच सांठगांठ होने के कारण कार्यवाही नहीं हो पर रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में धरना और आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर बुधराव कोसे, मंशु चौरे, मदनलाल डढोरे, भगवत राम, अजाबराव पंडाग्रे, अमृतराव चढोकार, शैलेन्द्र सोलंकी, गोलू प्रताप डढोरे, भूपेंद्र बंजारे, निलेश कनाठे, कमलेश ङढोरे, भभुतराव पंडाग्रे आदि ग्रामीण जन मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

