बैतूल.*स्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा है:डॉ चौबे* *स्वच्छता पखवाड़ा अभियान* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल.*स्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा है:डॉ चौबे* *स्वच्छता पखवाड़ा अभियान* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज बैतूल में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में जिला संगठक डॉ.गोपाल प्रसाद साहू, कार्यक्रम अधिकारी प्रो.शंकर सातनकर उपस्थित रहे। इस मौके पर मीनाक्षी चौबे ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए क्योंकि इससे अनेकों बीमारियों से बचा जा सकता है। डॉ.जीपी साहू ने कहा कि स्वच्छता के विषय में हमें आने वाली पीढ़ी को जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी प्रो शंकर सातनकर ने बताया कि स्वच्छता ही स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं और हमें हमारे आस -पास स्वच्छता बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक आयुष नागोरे, कामिनी, खुशी, नितिन, अली, रंजित, सहित अन्य 30 स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]