जबलपुर.*आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी से रोज़ हो रहीं दुर्घटनाएँ*   *मानव अधिकार संगठन ने निगम अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन*  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जबलपुर.*आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी से रोज़ हो रहीं दुर्घटनाएँ*   *मानव अधिकार संगठन ने निगम अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन* 

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर. शहर में आवारा जानवर आम लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं. सड़कों पर धमाचौकड़ी मचाते पशु, 

गली मुहल्लों में आतंक मचाते श्वान और बंदर जब चाहे तब लोगों पर हमला कर रहें हैं. लिहाजा नगर निगम प्रशासन को यथाशीघ्र इस दिशा में ठोस व सकारात्मक पहल करना चाहिए. इस मुद्दे को लेकर मानव अधिकार व अपराध नियंत्रण संगठन जबलपुर के अध्यक्ष समाजसेवी डाॅ. अजय कुमार वाधवानी के नैतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज को ज्ञापन सौंपा. और जल्द ही नागरिकों को आवारा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है. इस मौके पर एड. भावना निगम, एड. आशीष त्रिपाठी, डाॅ. अशोक मेठवानी, डाॅ. अभिषेक जैन, डाॅ. आनन्द बहरानी, डाॅ. श्रीकांत साहू, एड. आशुतोष चतुर्वेदी, एड. रोशन मंध्यानी, एड. विजय बावरिया डाॅ. कमल विश्वास, डाॅ. अभिषेक जैन, 

कमरूल इस्लाम खान आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754