इनर व्हील क्लब ऑफ यूनिक सोनकच्छ का शैक्षिक आयोजन: राष्ट्रभाषा के महत्व पर चर्चा और पौधारोपण गतिविधि का आयोजन – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

इनर व्हील क्लब ऑफ यूनिक सोनकच्छ का शैक्षिक आयोजन: राष्ट्रभाषा के महत्व पर चर्चा और पौधारोपण गतिविधि का आयोजन

😊 Please Share This News 😊

इनर व्हील क्लब ऑफ यूनिक सोनकच्छ ने राष्ट्रभाषा क्यों जरूरी पर आयोजित किया व्याख्यान सोनकच्छ(निप्र)इनर व्हील क्लब ऑफ यूनिक सोनकच्छ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास सोनकच्छ में राष्ट्रभाषा क्यों जरूरी पर व्याख्यान आयोजित किया।परिचर्चा के दौरान छात्राओं और क्लब सदस्यों के बीच गहनता से चर्चा चली।वार्डन ज्योति वाडेकर ने बताया कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा हे और इसे सम्मान देना हे और सम्मान करवाना भी हे।अगर हम किसी भी विषय को पढ़ते हे तो वह सभी भाषाओं का उच्चारण राष्ट्र भाषा का सहारा लेकर ही किया जाता हे।इसलिए हमें अपनी अपनी बोली का उपयोग करते समय सही उच्चारण करना आवश्यक हे।इस अवसर पर छात्रावास में क्लब अध्यक्ष जया खत्री के सहयोग से नारियल और बादाम के पौधे भी रोपे गए ।छात्रावास में अध्ययनरत सभी बालिकाओं से उनके हाल चाल पूछे।बालिकाएं सभी बहुत प्रसन्न मुद्रा में थी।सभी सदस्यों ने बालिकाओं को केक और चॉकलेट का वितरण किया।कार्यक्रम में विशेष रूप से क्लब सेक्रेटरी इंदु अकोतीया, एडिटर ज्योति वाडेकर, कोषाध्यक्ष सुनीता खत्री, ई एडमिन स्मिता अकोतीया, इनर व्हील मार्गदर्शक एवं पास्ट प्रेसिडेंट श्रीमती रशीदा हुसैन, पूनम पाटनी, प्रज्ञा सिकरवार, डॉ आयुषी खत्री उपस्थित थे।अंत में राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।आभार छात्रावास अध्यक्ष फुलकुवर ने माना।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]