*सेवा निस्वार्थ हो तभी सार्थक* *सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। मेरा युवा भारत बैतूल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बुधवार को विकास दिवस के अवसर पर ग्राम युवा खेड़ी ग्राम पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच शंभू लाल धुर्वे, अनिल सिंह चौहान व कार्यक्रम की उपस्थिति में और अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी श्रीमती सुषमा गवली की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी ने भारत सरकार द्वारा विभिन्न लाभकारी योजनाएं जनहित में संचालित है जैसे उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छता प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना जैसी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर शंभू लाल धुर्वे ने पर्यावरण पर अपनी बात रखते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान की जानकारी दी। अनिल सिंह चौहान ने बताया कि आज सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में हम सब की अहम भूमिका रहती है जिसमें हम सबको सहयोग करने की विशेष आवश्यकता है। मेरा युवा भारत कार्यक्रम की जानकारी से युवाओं को अवगत कराते हुए धनंजय सिंह ठाकुर ने बताया कि भारत सरकार युवाओं के उत्थान के लिए योजनाएं संचालित करती है जिसका हमें जानकारी क्या भाव में हम लाभ नहीं ले पाते हैं। उन्होंने कहा कि विकास दिवस एक ऐसा दिन है जो व्यक्तिगत और सामूहिक विकास के महत्व को मनाने और प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है। यह दिन हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने, नई कौशलों को सीखने, और अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम का संचालन शिवसागर सिसोदिया द्वारा व आभार ग्राम पंचायत सचिव कीर्ति कनाठे द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर युवा मंडल के अध्यक्ष शिवसागर सिंह सिसोदिया, युवा मंडल के अध्यक्ष रोहित यादव, रोहित पवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

