आगामी त्यौहारों की तैयारियों को लेकर पुलिस-प्रशासन व आयोजकों के मध्य बैठक संपन्न. रीपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आगामी त्यौहारों की तैयारियों को लेकर पुलिस-प्रशासन व आयोजकों के मध्य बैठक संपन्न. रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

आगामी नवदुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से नवीन पुलिस कंट्रोल रूम, रतलाम पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 

    यह बैठक पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया तथा शहर तहसीलदार के नेतृत्व में संपन्न हुई।

 

*बैठक की मुख्य बातें :*

*1.* बैठक में शहर के सभी नवदुर्गा पंडाल आयोजकों की उपस्थिति रही।

 

*2.* आयोजकों से सुझाव प्राप्त किए गए एवं उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

*3.* त्यौहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुधारने, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा उपायों पर विशेष जोर दिया गया।

 

*4.* आयोजकों को निर्देशित किया गया कि वे पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, पर्याप्त रोशनी एवं स्वयंसेवकों की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

 

*5.* किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने पर तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना देने एवं पारस्परिक सहयोग से त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का आग्रह किया गया।

 

इस अवसर पर – स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक श्री स्वराज डाबी औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मति गायत्री सोनी, डीडी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मनीष डावर, माणकचौक थाना प्रभारी उपनिरी श्री अनुराग यादव सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा आयोजक, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

*पुलिस की अपील :* रतलाम पुलिस आम नागरिकों एवं आयोजकों से अपील करती है कि त्यौहारों के दौरान –

▪️शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।

▪️किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

▪️यातायात एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]