रतलाम जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर के नेतृत्व में आज जिले की विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं का निरीक्षण किया गया
|
😊 Please Share This News 😊
|
। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित शैक्षणिक योजनाओं, अभियानों और डिजिटल प्रणालियों के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करना था।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले की विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण.
रीपोर्ट मनोहर मालवीय
निरीक्षण के दौरान निम्न प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा की गई –
1. “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान – संस्थाओं में रोपित पौधों की पोर्टल पर प्रविष्टि की जाँच की गई। पौधों के संरक्षण एवं विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शिक्षकों को विशेष निर्देश दिए गए।
2. ई-उपस्थिति प्रणाली – शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया की जाँच की गई। जहाँ समस्या पाई गई, उसका तत्काल समाधान किया गया।
3. राज्य छात्रवृत्ति योजना – पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई।
4. मिशन कर्मयोगी ऑनलाइन प्रशिक्षण – शिक्षकों की सहभागिता एवं प्रगति की जानकारी ली गई और तकनीकी अड़चनों का मौके पर ही समाधान कर प्रशिक्षण सुचारू रूप से सुनिश्चित किया गया।
5. स्वच्छता सेवा पखवाड़ा – विद्यालयों में आयोजित रैली, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण और परिसर स्वच्छता जैसी गतिविधियों की जानकारी ली गई और उनकी सराहना की गई।
निरीक्षण के दौरान विशेष टिप्पणियाँ
निरीक्षण के समय जहाँ सिमलावदा में कुछ शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी वहीँ कुआँझागर विद्यालय परिसर में पाई गई गंदगी पर भी उन्होंने असंतोष प्रकट किया और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही, पोर्टल संबंधी और विभागीय योजनाओं की जानकारी सभी शिक्षकों को पूर्ण रूप से न होने पर संबंधित संकुल प्राचार्य को आवश्यक प्रशिक्षण और जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही हेतु भी कहा, वहीँ इसके अतिरिक्त अच्छे कार्यो की प्रशंशा अनीता सागर ने करी |
निरीक्षण दल की सक्रिय भूमिका
• इको क्लब जिला नोडल अधिकारी ऋतेश पंवार ने छात्रों को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का महत्व समझाते हुए हर छात्र से अपनी माँ के नाम पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा की गतिविधियों के बेहतर संचालन हेतु मार्गदर्शन दिया।
• आईटी सेल समन्वयक एवं इको क्लब मास्टर ट्रेनर मुकेश ठन्ना ने मिशन कर्मयोगी, ई-उपस्थिति एवं छात्रवृत्ति पोर्टल संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान किया तथा शिक्षकों को पोर्टल पर सही डेटा प्रविष्टि और तकनीकी त्रुटियों से बचने के उपाय बताए।
पौधारोपण और संदेश
निरीक्षण के दौरान अनीता सागर, ऋतेश पंवार एवं मुकेश ठन्ना ने सिमलावदा, रत्तागिरी, धराड़ एवं कुआँझागर में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उपस्थिति
इस अवसर पर संकुल प्राचार्य समरथ भूरिया, निर्मला जोसफ, गोवर्धनलाल कटारिया, अमृत लाल जैन, वंदना मारू सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

