जैनश्री संघ अध्यक्ष अजय चोरडिया ने किया बेंगलोर में तपस्वी प्रेमा बेन मुथा का बहुमान.  तपस्वी के जयकारों से गूंजायमान हुआ परिसर. रीपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जैनश्री संघ अध्यक्ष अजय चोरडिया ने किया बेंगलोर में तपस्वी प्रेमा बेन मुथा का बहुमान.  तपस्वी के जयकारों से गूंजायमान हुआ परिसर. रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

महिदपुर रोड जैन श्री संघ की ओर से अध्यक्ष अजय चोरडिया ने गत दिवस बेंगलोर में आयोजित तपोत्सव कार्यक्रम में अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्षा 72 दिवसीय राजेंद्र सुरि महातप की भीष्म तपस्वी रत्न श्रीमती प्रेमा बेन मुथा बैंगलोर का स्वागत बहुमान जैन श्री संघ की ओर से किया ।चौरडिया ने इस महा मंगलकारी अवसर पर कहां की तपस्या सिर्फ आत्म शुद्ध का मार्ग के साथ आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का दिव्य साधन है आपकी तपस्या आपके आत्म कल्याण के साथ-साथ समाज और धर्म के लिए भी एक प्रेरणा दायक है आप के कठिन तप धैर्य साहस को पूरे महिदपुर रोड जैन श्री संघ के साथ-साथ पूरे परिषद परिवार एवं संघ समाज आपके द्वारा किए गए अदितिय तप की बारंबार अनुमोदना करते हुए आपके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की परमात्मा प्रभु महावीर से मंगल कामना करते है।तपस्वी साधक के बारे में कहा गया है कि युद्ध भूमि में योद्धा तपे, सूर्य तपे आकाश में ,तपस्वी साधक अंदर से तपे करें कर्मों का नाश है। महिदपुर रोड जैन श्री संघ सहित भारतवर्ष के अनेक श्री संघ एवं परिषद परिवार के सदस्यों ने बेंगलुरु पहुंचकर तपस्वी रत्न श्रीमती प्रेमाबेन मुथा के द्वारा आयोजित तपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता कर जिन शासन की शोभा में अभिवृद्धि करी। उक्त जानकारी जैन समाज की मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]