ऐसे प्रोग्राम छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने में प्रोत्साहित करेंगे,, आईपीएस देशमुख सर
|
😊 Please Share This News 😊
|
सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया आज होटल इंपिरियल में सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 39 व प्रतिभा सम्मान समारोह समाजसेवी अब्दुल अजीज भाई दरगाह वाला एवं एडवोकेट मोहम्मद मंसूर आलम झालावाड़ की स्मृति में कार्यक्रम में आयोजित किया गया जिसमें 153 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय ख्यातनाम शख्सियतो के नाम से नामांकित अवार्ड से सम्मानित किया गया l मुख्य अतिथि आई.पी.एस राहुल देशमुख ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं निरंतर 39 वर्षों तक छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करना सरानीय कार्य है इसके लिए संस्था बधाई की पात्र हे l उप संयोजक सैयद उस्मान हसन एवं कोषाध्यक्ष गंगाधर महा ने बताया छात्र /छात्राओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, अफ्रीकी स्वतंत्रता आंदोलन के नायक डॉ. नेल्सन मंडेला, फिलीस्तीन मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष यासिर अराफ़ात, युग पुरुष स्वामी विवेकानंद ,काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय, भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपई, मदर टेरेसा, पं. लाल बहादुर शास्त्री, चौधरी चरण सिंह पं. जवाहरलाल नेहरू , बाल गंगाधर तिलक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मौलाना अब्दुल हादी,डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, भगत सिंह अशफाक उल्ला, चंद्रशेखर आजाद, कल्पना चावला, इंदिरा गांधी, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई,गणेश शंकर विद्यार्थी, बहादुर शाह जफर, राम प्रसाद बिस्मिल , अल्बर्ट आइंस्टीन, शिवमंगल सिंह सुमन आदि महान शख्सियतो के नाम से नामांकित अवार्ड प्रदान किए गए l विशेष अतिथि डॉ तेज कुमार मालवीय, समाजसेवी संजू भाई राजस्थान, अल हिंद इंटरनेशनल टूर ट्रेवल्स के डायरेक्टर हाजी निजाम मूसा, डॉ शकील अंसारी, सीरत उन नबी कमेटी के अध्यक्ष फहीम सिकंदर, समाजसेवी आजम खान ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए l कार्यक्रम की अध्यक्षता सोशल एक्टिविस्ट सैयद आयशा हसन ने अपने उद्बोधन में कहा इन्हीं छात्र-छात्राओं में से आगे चलकर, देश का नाम रोशन करेंगे l छात्र छात्राओं को अपना सारा ध्यान अर्जुन की तरह मछली की आंख की तरह पढ़ाई पर ही लगाना चाहिए l आप भी अगर दिल लगाकर पढ़ाई करेंगे तो आप भी आईपीएस राहुल देशमुख की तरह बन सकते हैं l आज आप इनसे पुरस्कार ग्रहण कर रहे हैं कल आने वाले समय में छात्र-छात्राएं आपसे पुरस्कार ग्रहण करेंगे l समझ में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, हरीश तिवारी, दुर्गेश जोशी एमन कुरैशी, इरम खान अनम खान, नबीला फातिमा, जाफिरा कबीर, रफीक खान ,शकील अहमद ,गुट्टी ,जहीरूद्दीन शेख, सोनू सिंह आनंद, साबिर हुसैन, टाइगर अकादमी के डायरेक्टर जमीर अब्बास, समाजसेवी शाकिर शेख अनुदीप गंगवार, एडवोकेट जाहिर नूर, शरीफ खान गोल्डी साहनी, पं. दीपक पांडे, राजेश अग्रवाल ,मुश्ताक खान ठेकेदार , हाजी इस्माइल खान भूरु भाई, नासिर मंसूरी विकार अहमद, नागोरी पब्लिक स्कूल महिदपुर के डायरेक्टर सलीम नागोरी आदि गणमान्य उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर वंदना से मौलाना आरिफ आरिफ बैग ने एवं राष्ट्रीय गीत सुरखाब बशर ने प्रस्तुत किया स्वागत भाषण जुनैद ने दिया संचालन हाजी इकबाल ने किया आभार इरफान राइन ने माना उपरोक्त जानकारी संयुक्त सचिव चेतन ठक्कर एवं प्रवक्ता इकबाल उस्मानी ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

