*इंदौर के ठेकेदार की मनमर्जी* *वन साईड मार्ग को पूरी तरह बंद कर मेंटेनेंस के चलते हो रहे हैं आए दिन हादसे* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चिचोली:- विगत सत्र मे वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से बैतूल इंदौर फोरलेन के लोकार्पण के बाद पहली ही बारिश में नेशनल हाईवे जगह-जगह से जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है । जिसके चलते चिचोली क्षेत्र के आलमपुर से लगाकर चिरापाटला तक फोरलेन में जगह-जगह गड्ढे नजर आ रहे हैं! इन गाडो में फोरलेन बनाने वाली कंपनी वर्तमान समय में रिपेयरिंग वर्क क रा रही है! लेकिन यह सुधार कार्य नियमों को ताक पर रख कर किया जा रहा है ! जिसके चलते नेशनल हाईवे पर ग्रामीण हादसों का शिकार हो रहे हैं! वजह साफ है नेशनल हाईवे पर सूधार कार्य के दौरान वन साइड के मार्ग को कंपनी के ठेकेदार द्वारा पूरी तरह से बंद करके रिपेयरिंग कार्य किया जा रहा है !नियम अंतर्गत यह सुधार कार्य फोर के वन साइड मार्ग पर दो पट्टी में से एक पट्टी को चालू रखकर किया जाना है! लेकिन ठेकेदार पूरी तरीके वन साइड मार्ग को बंद करके रिपेयरिंग का कार्य करवा रहे हैं । जिसके चलते फोरलेन के दूसरे मार्ग पर यातायात बढ़ाने के चलते ग्रामीण हादसों का शिकार हो रहे हैं! बिगत दिवस ऐसे ही मामले मे नेशनल हाईवे पर बेला निवासी ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई थी! जिसके बाद गुस्साएँ ग्रामीणो ने फोरलेन पर चक्का जाम भी किया था! लेकिन इसके बावजूद भी जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे पा रहा है! जिसके चलते नेशनल हाईवे पर आये दिन हादसे हो रहे हैं!
क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से इस ओर ध्यान देने की मांगकी है!
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

