रतलाम पुलिस का महिला अपराधों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से अभियान अभिमन्यु के तहत किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन. रीपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम महिलाओं के विरुद्ध अपराध अक्सर नशे की लत, दहेज प्रथा, और पुरानी रूढ़िवादिता जैसी प्रथाओं में निहित होते हैं | जो सामूहिक रूप से हिंसा और उत्पीड़न को बढ़ावा देते हैं विशेष जागरूकता अभियान *“अभिमन्यु –3”* के माध्यम से इन गहरी जड़ों वाली बुराइयों के बीच में एक ऐसे समाज को बढ़ावा देना है | जहां महिलाओं के साथ सम्मान और समानता का व्यवहार किया जाता है | पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 28.09.2025 को विशेष अभियान अभिमन्यु–3 के तहत मेराथन दौड का आयोजन पोलो ग्राउंड रतलाम से किया गया। मेराथन दौड मे करीबन 200 प्रतिभागीयो ने हिस्सा लिया जिन्हे मे भी “अभिमन्यु” स्लोगन लिखी टिशर्ट वितरित की गई व प्रतिभागीयो को महिला सम्मान के संबध में शपथ ग्रहण करवाई गई। तत्पशचात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल द्वारा मेराथन दौड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । उक्त कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल, उपपुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा श्री अजय सारवान, भाजपा जिला मंत्री श्री अनुज जी शर्मा, रक्षित निरिक्षक श्री मोहन भर्रावत, अन्य गणमान्य नागरिक श्री गोपाल मजानदिया, श्री नितिन कंलकी, जितेंद्र धूलिया, श्री हार्दिक कुरवाड़ा, दुर्गा शंकर मोयल, जगदीश पानोला आदि उपस्थित राजे
विशेष अभियान “अभिमन्यु –3“ के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आमजनों को जागरूक किया जा रहा है। विशेष अभियान ‘‘अभिमन्यु’’ के तहत विभिन्न स्थानों पर नुक्कड सभाओं के माध्यम से महिला संबंधी अपराधों से संबंधित तथ्य जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद इत्यादि लिखा हुआ पंपलेट वितरित कर महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है साथ ही पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी जा रही है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

