बैतूल।आगमी 16 नवम्बर कों पीसीडब्लूजे क़े स्थापना दिवस क़े अवसर पर बैतूल जिला इकाई द्वारा भव्य प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन सतपुड़ा की हसीन वादियों में बसें बैतूल जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल।आगमी 16 नवम्बर कों पीसीडब्लूजे क़े स्थापना दिवस क़े अवसर पर बैतूल जिला इकाई द्वारा भव्य प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन सतपुड़ा की हसीन वादियों में बसें बैतूल जिला मुख्यालय पर किया जाएगा।

😊 Please Share This News 😊

*पीसीडब्लूजे का प्रांतीय अधिवेशन बैतूल में होगा आयोजित भोपाल में हुई बैठक।*

 

*बैठक में लिए गए कई अहम एवं महत्वपूर्ण निर्णय।*

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

बैतूल।आगमी 16 नवम्बर कों पीसीडब्लूजे क़े स्थापना दिवस क़े अवसर पर बैतूल जिला इकाई द्वारा भव्य प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन सतपुड़ा की हसीन वादियों में बसें बैतूल जिला मुख्यालय पर किया जाएगा।

रविवार कों भोपाल में आयोजित बैठक में उक्त निर्णय लिया गया है, जहाँ पीसीडब्लूजे क़े राष्ट्रीय संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैश सहाब और बैतूल इकाई क़े सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम की रुपरेखा पर चर्चा करते हुए अधिवेशन कों भव्य रूप देने की बात कही।

बताया जा रहा है कि बैतूल में पीसीडब्लूजे जिला इकाई 

द्वारा आगामी 21 नवम्बर कों प्रेस स्थापना दिवस क़े अवसर पर एक भव्य आयोजन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमे देश प्रदेश से पीसीडब्लूजे क़े पत्रकार साथी शिरकत करेंगे वही कार्यक्रम में संस्था क़े संस्थापक एवं मुख्य अतिथि क़े रूप में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित अन्य बड़ी हस्तिया शामिल होने की संभावना है।

पीसीडब्लूजे क़े जिलाध्यक्ष इरशाद खान ने बताया कि यह आयोजन बैतूल की पत्रकारिता क़े लिए एक मिल का पत्थर साबित होगा,पीसीडब्लूजे की मुख्य मांग है कि मीडिया कों देश में चौथे स्तम्भ का दर्जा दिया जाएं एवं मध्यप्रदेश में शीघ्रता से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाएं

जिसकी लड़ाई पीसीडब्लूजे कई वर्षो से लड़ रहा है।

देश प्रदेश में आएं दिन पत्रकारों पर हो रहे हमले एवं एफआईआर कों रोके जाने क़े लिए अब समय आ गया है कि मध्यप्रदेश में पत्रकार सुरक्षा लागू हो जिसके लिए हम सब कों मिलकर मजबूती क़े साथ आवाज बुलंद करना होगा।

भोपाल में हुई बैठक क़े बाद 

बैतूल में पीसीडब्लूजे क़े भव्य आयोजन की तैयारी प्रारम्भ हो चुकी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]