मन्दसौर.*आपरेशन मुस्कान के तहत 14 वर्ष की नाबालिग बालिका को 12 घण्टे में आरोपी के कब्जे से नीमच से किया दस्तयाब..*
|
😊 Please Share This News 😊
|
मन्दसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के द्वारा गुम नाबालिग बालक-बालिकाओ के दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे मुस्कान अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर तेर सिहं बघेल एवं SDOP महोदय मल्हारगढ़ नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा अनिल रघुवंशी थाना प्रभारी थाना नारायणगढ के नेतृत्व मे उप निरीक्षक शुभम व्यास चौकी प्रभारी बुढ़ा की टीम ने 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को 12 घण्टे में आरोपी के कब्ज़े से नीमच से किया दस्तयाब।घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.10.2025 को सूचनाकर्ता द्वारा अपनी पुत्री नाबालिग बालिका के अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी रिपोर्ट पर से थाना नारायणगढ़ पर अपराध धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया बाद थाना प्रभारी महोदय द्वारा गठित टीम प्रभारी उप निरीक्षक शुभम व्यास मय फोर्स रवाना कर घटना स्थल अन्य संभावित स्थानो पर तलाश करते विश्वश्नीय मुखबीरो एवं सूचनाकर्ता के रिश्तेदारो की मदद से सुचना संकलन कर अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग कर नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल दस्तयाब कर माता पिता को सुपुर्द किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

