*नीमच।पूर्ववर्ती प्रकरण क्राइम नंबर 47/2025/CBN/DNC/NMH से संबंधित.*नाटकीय ढंग से पीछा कर ट्रेन से भाग रहे ड्रग तस्कर सरगना की CBN द्वारा गिरफ्तारी* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*नीमच।पूर्ववर्ती प्रकरण क्राइम नंबर 47/2025/CBN/DNC/NMH से संबंधित.*नाटकीय ढंग से पीछा कर ट्रेन से भाग रहे ड्रग तस्कर सरगना की CBN द्वारा गिरफ्तारी*

😊 Please Share This News 😊

*नीमच।पूर्ववर्ती प्रकरण क्राइम नंबर 47/2025/CBN/DNC/NMH से संबंधित, जिसमें 68,200 ट्रामाडोल टैबलेट्स, 59,000 टैबलेट्स, 52,542 कोडीन सिरप की बोतलें तथा अन्य विभिन्न मादक दवाओं की बड़ी मात्रा में बरामदगी हुई थी, में CBN एम.पी. यूनिट ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस प्रकरण के मुख्य आरोपी एवं सरगना सुदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो इस व्यापक मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का प्रमुख संचालक था।प्राप्त विशेष गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की मौजूदगी बिहार के गया क्षेत्र में पाई गई। इस पर CBN नीमच की एक टीम का गठन किया गया तथा उसे आरोपी की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया। आरोपी की गतिविधियों के बारे में ठोस जानकारी प्राप्त होने के बाद विस्तृत कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई की गई, किंतु आरोपी प्रारंभिक प्रयास से बच निकलने में सफल रहा और गया से पटना जाने वाली एक लोकल ट्रेन में सवार हो गया।असाधारण दृढ़ता, सतर्कता और तत्परता का परिचय देते हुए CBN टीम ने आरोपी द्वारा सवार ट्रेन का पीछा समानांतर चलने वाले हाइवे पर कार से किया। यह पीछा कई किलोमीटर तक चला, जिसमें टीम ने ट्रेन की गति और दिशा के अनुरूप समन्वय बनाए रखा। टीम ने नदवान के समीप ट्रेन को क्रॉस करते हुए आगे बढ़कर अन्य स्टेशनों पर तैनाती की योजना बनाई।टीम के दो दल सिविल ड्रेस में अलग-अलग कोच से ट्रेन में सवार हुए और भारी भीड़ के बीच आरोपी की तलाश प्रारंभ की। पटना पहुँचने पर टीम ने ज़मीनी स्तर पर निगरानी बढ़ाई और भीड़भाड़ वाले स्टेशन परिसर में गहन तलाशी के बाद पटना जंक्शन के ओवरब्रिज पर आरोपी सुदीप कुमार को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया, जब वह स्टेशन से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था।आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस प्रकरण में शामिल व्यापक मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु आगे की जाँच जारी है।यह कार्यवाही प्रमाणित करती है कि CBN हर प्रकार की चुनौती की सामना करते हुए तस्करों को क़ानूनी अंजाम तक पहुँचाने और नशामुक्ति हेतु प्रतिबद्ध है।*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]