बैतूल.*मानसिक स्वास्थ्य के लिए डिजिटल डिटॉक्स जरूरी* *विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यंक्रम संपन्न* -विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस न्यूज़ अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल.*मानसिक स्वास्थ्य के लिए डिजिटल डिटॉक्स जरूरी* *विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यंक्रम संपन्न* -विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस न्यूज़ अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बैतूल के तत्वावधान में संचालिका बीके मंजू के मार्गदर्शन में सरस्वती हायर सेकंडरी स्कूल कालापाठा और विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय बैतूल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त प्रयास से डिजिटल डिटॉक्स और मानसिक पवित्रता विषय प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें युवाओं ने डिजिटल दुनिया में जहां नोटिफिकेशन कभी नहीं रुकते और स्क्रीन कभी सोती नहीं, जिससे मन की सच्ची शांति तकनीक की चमक में खो जाती है। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने कहा कि तकनीक आपके जीवन की उन्नति का साधन बने पर आपकी मन की शांति पर हावी ना हो। डिजिटल डिटॉक्स का मतलब केवल डिजिटल गेजेट्स से दूर रहना ही नहीं परंतु अपने मन को भी हर प्रकार की नकारात्मक विचारों,व्यर्थ चिंताओं से मुक्त रखना है। इस अवसर पर सभी को दीदी ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करके मन के विचारों को सकारात्मक बनाने की विधि बताई तथा सभी ने नशामुक्त एवं संयमित और डिजिटल संतुलित जीवन अपनाने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। नवोदय विद्यालय के खेल शिक्षक कमलेश देवकते ने मानसिक एक्टिविटी कराई। इस अवसर पर महाविद्यालय और विद्यालय प्राचार्य संजय उपाध्याय, वीवीएम के प्राचार्य डॉ.कृष्णा खासदेव, अध्यक्ष डॉ.विजय साबले, सचिव निर्गुण देशमुख, उपाध्यक्ष संजय बालापूरे, सहसचिव-कमलेश गढेकर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो.अनिल सोनी, डॉ.एसआर गायकवाड, पिंकी मोटवानी, आयुषी राठोड़, आभा हजारे, बीके प्रदीप ठाकुरद्वारे,बीके रश्मि बाथरी आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754