पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी अनुरोध उर्फ कालु के घर के सामने से 08 पेटी अवैध शराब जप्त. रीपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री विवेक कुमार तथा अनुविभागीय अधिकारी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। दिनांक 17.10.2025-18.10.2025 की रात्रि में मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर अनुरोध उर्फ कालु पिता मुकेश चौहान जाति बांछडा उम्र 21 साल निवासी बांछडा डेरा मोयाखेडा थाना रिंगनोद जिला रतलाम के घर के सामने विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी अनुरोध उर्फ कालु के घर के सामने आरोपी अनुरोध उर्फ कालु के कब्जे से अवैध शराब की कुल 08 पेटियां जप्त कर आरोपी अनुरोध उर्फ कालु चौहान के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 395/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी से अवैध शराब के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।
जप्त मशरूका
01. 05 पेटी पावर 10000 बीयर केन प्रत्येक पेटी मे 24 केन प्रत्येक केन 500 ml किमती 14400 रूपये
02. 01 पेटी देशी प्लेन शराब (प्रत्येक क्वार्टर 180 ML शराब के कुल 50 क्वार्टर ) किमती 3750 रूपये
03. 01 पेटी देशी मसाला शराब (प्रत्येक क्वार्टर 180 ML शराब के कुल 50 क्वार्टर ) किमती 5000/- रूपये
04. 01 पेटी पावर 10000 सुपर स्ट्रांग बीयर बोतल (प्रत्येक बोतल 650 ml की कुल 12 बोतल) किमती 1800/- रूपये
जप्तशुदा शराब कुल 85.800 बल्क लीटर, किमती 24,950 /- रुपये ।
गिरफ्तारशुदा आरोपी अनुरोध उर्फ कालु पिता मुकेश चौहान जाति बांछडा उम्र 21 साल निवासी बांछडा डेरा मोयाखेडा थाना रिंगनोद जिला रतलाम
सराहनीय भूमिका
निरीक्षक आनन्द आजाद, उनि. रघुवीर जोशी, सउनि गजेन्द्रसिंह शक्तावत, प्र.आर. 914 राहुल उपाध्याय, आर.923 जितेन्द्र व्यास, आर.279 मुकेश, आर.111 नरेन्द्र जगावत ,आर.974 शोभाराम शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

