रतलाम.सोने चांदी के आभूषण सहित लावारिस पर्स मिलने पर ईमानदारी का परिचय देते हुए माणकचौक पुलिस की मदद से लौटाए. रीपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम, माणकचौक थाना क्षेत्र में एक सराहनीय उदाहरण सामने आया, प्रहलाद पिता श्री कन्हैयालाल अग्रवाल निवासी नागरवास रतलाम ने ईमानदारी की मिसाल पेश की।
घटना इस प्रकार है कि अमजद पिता उमर शाह नि. नयापुरा रतलाम का पर्स दिनांक 18.10.2025 को नौलाईपुरा मे कही गिर गया था जिसके अंदर सोने का मंगलसूत्र मय सोने के मोती व सोने की अंगुठी, एक चांदी की अंगुठी नग गुलाबी कलर का लगा व कान के टाप्स एक जोड थे। उक्त पर्स नगरवास निवासी श्री प्रहलाद अग्रवाल को मिला तो उन्होंने बिना देर किए थैली को लेकर माणकचौक पुलिस थाने पहुंचकर ईमानदारी का परिचय दिया।
उपनिरीक्षक प्रवीण वास्कले एवं सहायक उपनिरीक्षक छोटेलाल यादव ने उक्त पर्स मालिक का पता लगाकर बुलाया तथा उनको पर्स सुरक्षित वापस लौटाया।
इस नेक कार्य के लिए पुलिस प्रशासन ने श्री प्रहलाद पिता कन्हैयालाल अग्रवाल की ईमानदारी और सज्जनता की सराहना की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

