रतलाम.राज्य स्तरीय मोगली उत्सव में सहभागिता करने के लिए पांच सदस्यीय दल पेंच अभ्यारण सिवनी के लिए रवाना हुआ. रीपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम.राज्य स्तरीय मोगली उत्सव में सहभागिता करने के लिए पांच सदस्यीय दल पेंच अभ्यारण सिवनी के लिए रवाना हुआ. रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम इको क्लब जिला नोडल अधिकारी ऋतेश पंवार ने जानकारी देते हुए कहा की प्रदेश के सभी 55 जिलों से कुल 342 बालक और बालिका के साथ में मार्गदर्शी महिला शिक्षिकायें शामिल होंगे । यह सभी पेंच में बने रिसोर्ट में तीन दिवस रहकर पर्यावरण और वन्य जीवों की विशेषता को नजदीक से देखेंगे और इन तीन दिवस में जंगल सफारी, हेविटेट सर्च, नेचर ट्रेवल जैसी विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों में शामिल होकर विभिन्न जानकारी प्राप्त करेंगे। इस दौरान सभी के मध्य प्रतिदिन रोचक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

राज्य स्तरीय दल में मार्गदर्शी शिक्षिका हर्षा नामदेव के साथ कनिष्ठ वर्ग में वंदना आंजना शासकीय माध्यमिक विद्यालय छायन,समीर कुशवाह सांदीपनी विद्यालय उमावि जावरा, वरिष्ठ वर्ग में रानू पाटीदार सांदीपनी विद्यालय उमावि जावरा, हिमांशु कुशवाह सांदीपनी विद्यालय उमावि जावरा पेंच अभ्यारण में सहभागिता करेंगे।

इस अवसर पर सहायक संचालक राहुल मंडलोई, एडीपीसी अशोक लोढ़ा,योजना अधिकारी जितेन्द्र जोशी,प्राचार्य राजेंद्र बॉस,क्विज मास्टर मुकेश ठन्ना,मास्टर ट्रेनर सीमा अग्निहोत्री ने दल को मंगल यात्रा की स्वस्तिकामनाएं दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754