बैतूल.अग्रवाल समाज बैतूल द्वारा श्री अग्रसेन भवन में अन्नकूट एवं दीपावली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन.अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल.अग्रवाल समाज बैतूल द्वारा श्री अग्रसेन भवन में अन्नकूट एवं दीपावली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन.अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। श्री अग्रवाल समाज बैतूल द्वारा प्रति वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी रविवार को अन्नकूट एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज के श्री अग्रसेन भवन, बैतूल गंज में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। समाज के सभी वर्गों—बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों—ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने अन्नकूट में प्रसाद ग्रहण किया एवं एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

 

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि समाज द्वारा पिछले कई वर्षों से अन्नकूट एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी महाराजा श्री अग्रसेन भवन, बैतूल गंज में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि समाज के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामाजिक एकता एवं सौहार्द का परिचय दिया।

 

कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के माहौल में दीपावली पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754