बैतूल। भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल द्वारा पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर मध्यक्षेत्र  का आयोजन 5 से 14 नवंबर 2025 तक जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर की संगठन व्यवस्था में आयोजित किया जा रहा – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल। भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल द्वारा पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर मध्यक्षेत्र  का आयोजन 5 से 14 नवंबर 2025 तक जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर की संगठन व्यवस्था में आयोजित किया जा रहा

😊 Please Share This News 😊

*विक्रम पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चयनित*

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

बैतूल। भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल द्वारा पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर मध्यक्षेत्र  का आयोजन 5 से 14 नवंबर 2025 तक जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर की संगठन व्यवस्था में आयोजित किया जा रहा है। इस दस दिवसीय शिविर में सहभागिता के लिए बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल परिक्षेत्र के जेएच कॉलेज से स्वयंसेवक विक्रम पहाड़े का चयन हुआ है। रासेयो के जिला संगठक डॉ.जीपी साहू ने बताया पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में मप्र के 40 स्वयंसेवकों सहित 6 राज्यों के 200 स्वयंसेवक सहभागिता करें तथा शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मप्र के 8 स्वयंसेवकों का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026, नई दिल्ली में सहभागिता के लिए होगा। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शंकर सातनकर और अंजली नागोरे ने बताया विगत लगातार वर्षो में जेएच कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने परेड एवं सांस्कृतिक कौशल के आधार पर गणतंत्र दिवस परेड शिविर नई दिल्ली एवं पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में चयनित होकर महाविद्यालय एवं जिले का प्रतिनिधित्व किया है। 

*इन्होने दी बधाई*

इनके चयनित होने पर विक्रम पहाड़े की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी चौबे, पूर्व जिला संगठक डॉ. सुखदेव डोंगरे, डॉ.गीता माली, वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रवीण परिहार, सतीश सलामे, दिपाली पांडे, ललित तायवाड़े, संजय उइके, योगेश्वर पहाड़े, नवीन नागले, हिंमाशु पाटिल, अक्षय मालवी, बालकिशोर अमरुते, अंजली नागोरे, आयुष घिंडोडे, रंजित कासदे, इस्तियाक अली, आयुष नागोरे, नितिन पवार, सुरभि जैन, निकिता सिरसाम, गंगा बडग़ारिया, निशु पवार, खुशी पारखे, कामिनी खवसे, रानी उइके, दीपाली, खुशबू सहित अन्य स्वयंसेवक एवं परिवारजनों ने बधाई दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754