उज्जैन.लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41 वी पुण्यतिथि पर छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग , कॉपी, पेन प्रदान किए गए – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन.लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41 वी पुण्यतिथि पर छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग , कॉपी, पेन प्रदान किए गए

😊 Please Share This News 😊

 सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया आज देश के पहले गृहमंत्री, लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज अहमदनगर स्थित माहेनूर हाल में छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग कॉपी,पेन,प्रदान किए गए l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सैयद उस्मान हसन ने लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का स्मरण करते हुए अपने उद्बोधन में कहा सरदार पटेल ने देश की बिखरी हुई रियासतों को अपने कुशल नेतृत्व से भारत में विलय कर देश को अखंड भारत बनाया l अनेक स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया आप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ देश के लिए अनेक बार जेल गए आपका योगदान यह देश कभी भुला नहीं पाएगा l मौलाना इकबाल साहब, शाकिर शेख, अनुदीप गंगवार. इकबाल उस्मानी ने स्मरण 

 किया और श्रद्धांजलि अर्पित की l उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर और नासिर मंसूरी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]