*प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स” की दिवाली मिलन ऑनलाइन मीटिंग संपन्न* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स” की दिवाली मिलन ऑनलाइन मीटिंग संपन्न* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।

😊 Please Share This News 😊

सभी पत्रकारों ने दूसरे को दी मुबारक बात और अपने-अपने जिले की बात रखी पत्रकारिता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की चर्चा किया। * पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पंजीकृत संगठन “प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स” के तत्वावधान में दीपावली के पावन अवसर पर एक भव्य ऑनलाइन दिवाली मिलन मीटिंग का आयोजन किया गया।

 

संगठन की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती शशि दीप (मुंबई) द्वारा गूगल मीट प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस ने की। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन भी शशि दीप ने किया।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य दीपावली पर्व के बाद देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाना, संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करना तथा भविष्य की रणनीति पर चर्चा करना रहा। देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े पदाधिकारियों और पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपने बहुमूल्य विचार साझा किए।

 

ऑनलाइन मीटिंग में प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ. शरद मित्रा, पश्चिम बंगाल इकाई की अध्यक्ष शाश्वती दास, दिल्ली इकाई की हेड नीना गोयल, तेलंगाना से मोहम्मद शिराज (करीमनगर), भोपाल से पुष्पा चंदेरिया, उज्जैन से जहीरूद्दीन शेख, दिल्ली से सुरिंदर सिंह, कोलकाता से संपा दास, शाजापुर से हाफिज शाह, अकोदिया से सुनील वर्मा, बैतूल से काशीनाथ साहू, राजेन्द्र प्रसाद यादव, अकरम खान, मोहम्मद अफसर खान, सांगली से सम्पत जाधव, इंदौर से परमानंद तोलानी, सचिन नीमा, ओमप्रकाश किये सहित देशभर के अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस ने निष्पक्ष पत्रकारिता पर बढ़ते हमलों को लेकर चिंता व्यक्त की और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, पत्रकारिता को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में वैधानिक दर्जा देने की मांग पर भी ज़ोर दिया गया।

 

इस अवसर पर मंच से शाजापुर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित करने के लिए हाफिज शाह, बैतूल में आगामी 21 नवंबर को राज्य स्तरीय सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह के आयोजन का दायित्व संभालने वाले साथियों, तथा कोलकाता में ‘शेरार शेरा सम्मान समारोह’ आयोजित करने वाली शाश्वती दास को विशेष बधाई दी गई।

 

बैठक में हरियाणा से बिल्लू यादव, गुजरात से शाकिर मलिक, राजस्थान से रियाज खान, तेलंगाना से मीर मोहम्मद, और कोलकाता से रवीना घोष ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

बैठक का समापन दीपावली की मंगलकामनाओं और पत्रकार एकता के संकल्प के साथ हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]