उज्जैन.दूल्हे की मां को दुल्हन के पिता से हुआ प्यार:उज्जैन में बेटा-बेटी की शादी से पहले खुद भागे;पुलिस ने पकड़ा तो कहा- साथ रहेंगे..
|
😊 Please Share This News 😊
|
वाहिद मंसूरी (खलीफा ) की विशेष ख़बर
उज्जैन के बड़नगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो परिवारों में शादी की बात चल रही थी, लेकिन होने वाली शादी से पहले समधी और समधन के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद दोनों घर से भाग गए।
ऊंटवासा की रहने वाली 45 वर्षीय महिला 8 दिन से घर से गायब थी। रिश्तेदारों ने कई जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में महिला के बेटे ने बड़नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस की जांच में महिला को गुरुवार को थाने लाया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

