सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मध्य प्रदेश के 70 वे स्थापना दिवस पर आज अमीरा अकादमी आदर्श नगर देवास रोड पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मध्य प्रदेश के 70 वे स्थापना दिवस पर आज अमीरा अकादमी आदर्श नगर देवास रोड पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Featured Video Play Icon
😊 Please Share This News 😊

शानू चौहान मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विजेता l सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मध्य प्रदेश के 70 वे स्थापना दिवस पर आज अमीरा अकादमी आदर्श नगर देवास रोड पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न स्कूलों के 113 छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया l सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद सेवानिवृत प्राचार्य कमर अली ने प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए कहा आज हमारा मध्य प्रदेश देश का गौरव है हमें राष्ट्रगान के साथ मध्य प्रदेश का जो प्रदेश गान है उसको भी राष्ट्रगान के साथ शामिल करना चाहिए l हमें प्रदेश की उन्नति और विकास के लिए योगदान देने के लिए तत्पर रहना चाहिए l आज दिन छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और विभिन्न विषयों पर विवाह भाषण दिया वह सभी प्रशंसा के पात्र हैं l आप इसी तरह की प्रतियोगिता से आगे जाकर प्रतियोगी कंपटीशन में शामिल होने की आपको प्रेरणा मिलेगी l विशेष अतिथि शिक्षाविद रंजना विश्वकर्मा, मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन , , डॉ .एपीजे कलाम के अध्यक्ष एडवोकेट समीर खान, इंजीनियर सद्दाम हुसैन, अमन कुशवाहा , मकसूद खान कॉन्टैक्टर ने भी संबोधित किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सोशल एक्टिविस्ट आयशा हसन ने कहा आज 1 नवंबर 1956 को हमारे प्यारे मध्य प्रदेश की स्थापना हुई थी l छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा l प्रतियोगिता में फर्स्ट, सेकंड, थर्ड पोजीशन हासिल की है वह भी बधाई के पात्र हैं और जो पोजीशन हासिल नहीं कर सके वह भी बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने कंपटीशन में शामिल हो कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया l भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शानू चौहान, द्वितीय स्थान अल्फिया अब्बासी तृतीय स्थान अदीबा अंसारी ने प्राप्त किया l प्रथम, सेकंड और थर्ड पोजिशन हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतियोगियों को सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए l प्रतियोगिता में शामिल छात्र छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन , अफ्रीकी स्वतंत्रता आंदोलन, फिलिस्तीन स्वतंत्रता आंदोलन, शिक्षा ,स्वच्छता पर शानदार तरीके से भाषण (तकरीर ) कर प्रतियोगिता में शामिल होकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया l शहर के प्रबुद्ध नागरिक जुगल चौहान, समाजसेवी सैयद उस्मान हसन ,हेमंत कुशवाह ललित चौहान, मैहर खान तस्मिया खान ,अमीरा अकादमी की सेक्रेट्री रेहाना खान, शाकिर शेख, इब्राहिम हसन, शिक्षाविद देवेंद्र मालवीय, आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जफर खान सर ने किया आभार मार्गदर्शक इकबाल उस्मानी ने माना l उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं नासिर मंसूरी ने दी l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754