बैतूल। मानव हित में जरूरतमंदों के लिए की गई सेवा से बड़ा कोई परोपकार नहीं है। इस को लक्ष्य बनाकर वरिष्ठ नागरिक संगठन विगत कई वर्षो से निरंतर आदिवासी अंचलों में सेवा कार्य करते हैं! – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल। मानव हित में जरूरतमंदों के लिए की गई सेवा से बड़ा कोई परोपकार नहीं है। इस को लक्ष्य बनाकर वरिष्ठ नागरिक संगठन विगत कई वर्षो से निरंतर आदिवासी अंचलों में सेवा कार्य करते हैं!

😊 Please Share This News 😊

*8 ग्रामों में किया वरिष्ठ नागरिक संगठन ने कंबल वितरण* 

 अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

बैतूल। मानव हित में जरूरतमंदों के लिए की गई सेवा से बड़ा कोई परोपकार नहीं है। इस को लक्ष्य बनाकर वरिष्ठ नागरिक संगठन विगत कई वर्षो से निरंतर आदिवासी अंचलों में सेवा कार्य करते आ रहा है। इस तारतम्य में संगठन द्वारा ग्राम माकडा,गोनी घाट, रातामाटी,जामुनढाना, रिंगढाना आदि ग्रामों में 38 कंबल, साडय़िां, बच्चों को कपड़े और खेल सामग्री का आदिवासी समाज में वितरण किया। जिसमें वरिष्ठ नागरिक संगठन के अनिल पांडे, केके पांडे, शुभा तिवारी, गोविंद खातरकर, नरेंद्र दीक्षित, सुनील पंडाग्रे का सराहनीय योगदान रहा। संगठन ठंड के मौसम के प्रारंभ से ही यह सेवा कार्य शुरू कर देता है जिससे दूरस्थ अंचलों के जरूरतमंदों का सही समय पर मदद मिल सके और ठंड से बचाव हो सके। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]