बैतूल के आमला थाना इलाके में नवी कक्षा की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्रा को तीन बदमाशों सूरज लोकेश और लालू ने स्कॉर्पियो में लिफ्ट दी और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ रेप किया – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल के आमला थाना इलाके में नवी कक्षा की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्रा को तीन बदमाशों सूरज लोकेश और लालू ने स्कॉर्पियो में लिफ्ट दी और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ रेप किया

😊 Please Share This News 😊

*बैतूल में फिर निर्भया कांड स्कॉर्पियो में स्कूली छात्रा से गैंगरेप* 

बैतूल से अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

 बैतूल के आमला थाना इलाके में नवी कक्षा की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्रा को तीन बदमाशों सूरज लोकेश और लालू ने स्कॉर्पियो में लिफ्ट दी और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ रेप किया पुलिस को संदिग्ध हालत में मिली पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि ड्राइवर फरार है पीड़िता आमला रेलवे स्टेशन पर बैठी मिली थी वह रात भर स्टेशन पर बैठी रही वह दूसरे दिन यानी शनिवार को भी स्टेशन के वेटिंग हाल में की बैठी मिली तो पुलिस का शक गहराया पूछताछ करने पर उसने आप बीती बताई उसके बाद पीड़िता के परिजन को बुलाकर शनिवार रात को केस दर्ज कराया।         

*31 अक्टूबर से लापता थी छात्रा* 

एडिशनल एसपी कमला जोशी के मुताबिक पीड़िता 31 अक्टूबर से लापता थी लेकिन परिजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी परिजन ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी एक बार घर से जा चुकी थी और खुद ही लौट आई थी इसलिए उन्होंने उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी एसपी बैतूल ने घटना की विस्तृत जांच डीएसपी वूमेन सेफ्टी दुर्गेश मार्को को सौंप दी है।    

                                           *कार खराब होने का बनाया बहाना*

 

पुलिस के मुताबिक छात्रा को लिफ्ट देकर आरोपी आमला के एक इलाके क ले गए पीड़िता ने जब गलत रास्ते पर ले जाने का विरोध किया तो आरोपियों ने कार खराब होने का बहाना बनाया वह शाम होने का इंतजार करते रहे अंधेरा होने पर उन्होंने बारी बारी से स्कॉर्पियो में ही नाबालिक से रेप किया उसके बाद उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए।

 

*दोस्त के काल से पकड़ाए आरोपी* 

 

पुलिस को आरोपियों की जानकारी एक फोन कॉल से मिली आरोपियों के कार खराब होने का बहाना किए जाने पर पीड़िता ने एक आरोपी का फोन लेकर अपने दोस्त को कॉल कर बुलाया था कि वह उसे घर छोड़ दे दोस्त सारणी में था इसलिए वह नहीं आ सका पुलिस को इसी फोन कॉल से आरोपियों की जानकारी मिली और वह पकड़े गए वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो कर एक आरोपी के साले की थी जिसे जप्त कर लिया गया है।                         

 *दो आरोपी गिरफ्तार ड्राइवर फरार* 

पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि कर का ड्राइवर फरार हो गया है पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754