बैतूल। जिला कलार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बैतूल विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से उनके निवास पर भेंट की। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल। जिला कलार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बैतूल विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से उनके निवास पर भेंट की।

😊 Please Share This News 😊

*हेमंत खंडेलवाल से कलार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की भेंट*

 अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

#बैतूल। जिला कलार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बैतूल विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से उनके निवास पर भेंट की। इस संबंध में समाज के जिला अध्यक्ष मनोज आर्य ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में जिले आए स्वजातीय बंधुओं ने कलार समाज के लिए मांगे रखी। जिसमें मुख्य रूप से बैतूल नगर में भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा स्थापित करने के लिए नगर पालिका क्षेत्र में उचित स्थान और सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए शासकीय भूमि आवंटित करने के संबंध में साथ ही विधायक निधि से राशि उपलब्ध कराने के आवेदन दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप समाज के संरक्षक प्रेमशंकर मालवीय, जिलाध्यक्ष मनोज आर्य जिला सचिव निर्देश मदरेले, सतीश आर्य, पुलकित मालवीय, अंशुल मालवीय, नीतू आवंलेकर मुकेश मालवीय, कृष्णचंद आर्य, अमन आर्य, महेंद्र आर्य चिरापाटला, अरविंद मालवीय, भौरा अध्यक्ष कृष्णकांत मालवीय, दिनेश मालवीय, शिवकुमार मालवीय, अखलैश राय सहित जिले के पदाधिकारी और सामाजिक बंधु मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]