रतलाम.तीन दिवसीय प्रशिक्षण का रतलाम पब्लिक स्कूल में हुआ समापन. रीपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम जनगणना 2027 के पूर्व परीक्षण अंतर्गत नियुक्त प्रगणक और पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का 7 नवंबर को रतलाम पब्लिक स्कूल में समापन हुआ। जिसमें कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने भी प्रशिक्षकों के साथ बैठकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
रतलाम जिले के कुल 45 ग्रामों में 116 HLB बने है जिसमें 101 प्रगणक और 17 पर्यवेक्षक बनाए गए है जिन्हें प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर जनगणना निदेशालय श्री नमित यादव, असिस्टेंट डायरेक्टर जनगणना निदेशालय श्री नागेश पाठक कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह, तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी जनगणना रतलाम ग्रामीण श्री आशीष उपाध्याय, सहित प्रगणक और पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

