सोनकच्छ.भारत स्काउट और गाइड ने मनाया 75वां स्थापना दिवस* सोनकच्छ (निप्र)भारत स्काउट और गाइड ब्लॉक संघ सोनकच्छ द्वारा गत शुक्रवार को स्काउट संघ की स्थापना का 75वां स्थापना दिवस मनाया – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सोनकच्छ.भारत स्काउट और गाइड ने मनाया 75वां स्थापना दिवस* सोनकच्छ (निप्र)भारत स्काउट और गाइड ब्लॉक संघ सोनकच्छ द्वारा गत शुक्रवार को स्काउट संघ की स्थापना का 75वां स्थापना दिवस मनाया

😊 Please Share This News 😊

 अंतर्गत ब्लॉक संघ के स्काउटर एवं गाईडर ने सोनकच्छ थाना प्रभारी अजय गुर्जर को स्टिकर लगाकर सम्मानित किया । इस अवसर पर अखंड आनंद आश्रम सोनकच्छ में वंदे मातरम् गीत के प्रकाशन की 150 वी वर्षगांठ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र-गीत *वंदे मातरम्* से हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक संघ संरक्षक समाजसेवी सोभागसिंह ठाकुर, विशेष अतिथिगण ब्लॉक संघ उपाध्यक्ष महेश सिसोदिया, राधेश्याम शर्मा, एडवोकेट गिरीश मुंगी, विकास खण्ड प्रभारी सजनसिह मालवीय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक संघ अध्यक्ष रविंद्र नायक ने की। इस अवसर पर सिनीयर स्काउटर पी.एस. राठौर को सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत स्कार्फ से करते हुए शिवचरण अंगोरिया नें कहा कि, भारत स्काउट-गाइड की स्थापना सात नवंबर 1950 को की गयी थी. भारत में इसकी शुरुआत 1909 में हुई, लेकिन आज के समय में भारत स्काउट व गाइड द्वारा पूरे विश्व में सेवा कार्य किया जा रहा है. हम मिलजुल कर इस संस्थान को सशक्त एवं मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का काम करेंगे, ताकि संस्था के मुख्य उद्देश्य मानव सेवा और युवाओं में अनुशासन तथा नेतृत्व का गुण विकसित किया जा सके. इसके लिए हमें पूरी तरह से भारत स्काउट और गाइड के नियमों का पालन करना है, ताकि यह सशक्त और मजबूत होने के साथ देश के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सके. वंदे मातरम् गीत की रचना एवं महत्व पर अतिथियों द्वारा प्रकाश डाला गया। इस

मौके पर स्काउटर नरेंद्र कुशवाह , गाईडर हेमलता सोलंकी , ज्वाला चौहान , पंडित गणेश शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव नंदलाल राठौड़ ने करते हुए बताया कि ये आंदोलन उत्तम नागरिक संस्कार, कौशल विकास के साथ सेवा भावना से विद्यार्थियों के जीवन को बेहतर दिशा देने वाला संगठन है, जहां बालक बालिकाएं सुनागरिक बन समाजोपयोगी कार्य करते हैं। अंत मे आभार स्काउटर बुद्ध विलास यादव ने माना।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]