बैतूल.*हर विचार में हमारी भविष्य की परिस्थिति का बीज होता है:सूरज भाई*  *सकारात्मक सोच का विज्ञान विषय पर कार्यक्रम संपन्न, जीवन जीने के तरीके बताए* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल.*हर विचार में हमारी भविष्य की परिस्थिति का बीज होता है:सूरज भाई*  *सकारात्मक सोच का विज्ञान विषय पर कार्यक्रम संपन्न, जीवन जीने के तरीके बताए* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। ब्रह्माकुमारीज के स्थानीय सेवाकेंद्र भाग्यविधाता भवन में सकारात्मक सोच का विज्ञान विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय माउंट आबू से पधारे ब्रह्माकुमार सूरज भाई ने कहा कि सकारात्मक सोच कोई कल्पना नहीं, बल्कि आत्मा की मौलिक अवस्था और विज्ञान दोनों है। जैसे हर बीज में वृक्ष की संभावना छिपी होती है, वैसे ही हर विचार में हमारी भविष्य की परिस्थिति का बीज होता है। हम जैसा सोचते हैं, वैसा अनुभव करते हैं और वैसे ही जीवन और चरित्र का निर्माण होता हैं। इस अवसर मुख्यालय माउंट आबू से ही पधारी ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने कहा कि राजयोग ध्यान ही वह प्रयोगशाला है जहां हम अपने विचारों को शुद्ध और सशक्त बनाना सीखते हैं, ध्यान से मन स्थिर होता हैं। जिससे सकारात्मक दिशा में कार्य करने की शक्ति मिलती हैं, और उससे जीवन की हर समस्या पर विजय प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डीडी उईके, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर,भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, डॉ.मनीष लश्करे, तहसीलदार गोवर्धन पाठे, गुरुद्वारा गुरु सिंग सभा बैतूल के प्रधान सरबजीत सिंह वालिया सहित शहर की अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को राजयोग मेडिटेशन सीख कर श्रेष्ठ जीवन का निर्माण करने की सलाह दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754