किस्मत न्यूज़ बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज में ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती के अवसर पर प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के संरक्षण विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में 14 नवंबर को पद यात्रा का आयोजन किया
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़*बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर निकली पदयात्रा*
*जनभागीदारी समिति अध्यक्ष घनश्याम मदान ने दिखाई हरी झंडी
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज में ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती के अवसर पर प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के संरक्षण विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में 14 नवंबर को पद यात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा महाविद्यालय परिसर में स्थित मां जयवंती की प्रतिमा से प्रारम्भ की गई। मुख्य अतिथि भागीदारी समिति के अध्यक्ष घनश्याम मदान ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर जन भागीदारी समिति सदस्य नीलेश गोस्वामी विशेष रूप से मौजूद रहे। पदयात्रा के दौरान जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा को विभिन्न स्लोगन के माध्यम से याद किया गया। पदयात्रा में एनएसएस और एनसीसी के कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता रही। 15 दिवसीय भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित पदयात्रा के सफल आयोजन में आयोजन प्रभारी भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी प्रो.राकेश कुमार पवार, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक डॉ.जीपी साहू, कार्यक्रम अधिकारी प्रो.शंकर सातनकर, प्रो.गीता माली, एनसीसी के विभागाध्यक्ष खुशयाल देवघरे, डॉ.अनीता सोनी, डॉ.पल्लवी दुबे, प्रो मुकुंद चंदेल, प्रो.बीआर खातरकर, डॉ.लोकेश नरवरे, प्रो.संतोष पवार, प्रो.योगेश्वरी पवार, प्रो.हितेश जैन, डॉ.राहुल सिंह ठाकुर सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

