Kismatnews.com :- रतलाम.ऑपरेशन ‘मुस्कान विशेष अभियान’जारी, रतलाम पुलिस द्वारा बच्चों को दी जा रही सुरक्षा एवं जागरूकता की सीख। रीपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

Kismatnews.com :- रतलाम.ऑपरेशन ‘मुस्कान विशेष अभियान’जारी, रतलाम पुलिस द्वारा बच्चों को दी जा रही सुरक्षा एवं जागरूकता की सीख। रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

http://Kismatnews.comरतलाम महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में “ऑपरेशन मुस्कान विशेष अभियान” का शुभारंभ 01 नवम्बर 2025 से किया गया है, जो 30 नवम्बर 2025 तक संचालित रहेगा। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं छात्रावासों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा, बाल अधिकार, महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सजग करना है।

आज किए गए प्रमुख जागरूकता कार्यक्रमों की प्रमुख झलकियाँ —

1️⃣थाना रिंगनोद अंतर्गत आज दिनांक 14/11/25 को एसडीओपी आलोट श्री संदीप मालवीय द्वारा हमराह थाना रिंगनोद स्टाफ के साथ शासकीय कन्या छात्रावास रिंगनोद और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया जोधा में ऑपरेशन मुस्कान और साइबर सुरक्षा के बारे में बालक-बालिकाओं और स्कूल के स्टाफ को विस्तृत जानकारी दी गई।

2️⃣ दिनांक 14/11/25 को थाना नामली अंतर्गत सी एम राइस शा उ मा विद्यालय नामली में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक श्रीमति गायत्री सोनी विद्यालय में बच्चों को मुस्कान विशेष अभियान के अंतर्गत जागरूक किया। विद्यालय में मैराथन दौड़ करायी गई साथ ही बाद साइबर सुरक्षा,यातायात सुरक्षा ,मादक पदार्थ के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गई। अभियान के तहत नाबालिक बालक बालिकाओं से संबंधित अपराधों की जानकारी एवं उसके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी साझा की गई

3️⃣महिला थाना प्रभारी श्रीमती रेखा चौधरी द्वारा शा कन्या शिक्षा परिसर रतलाम छात्रावास में बालिकाओं को 

▪️ “गुड टच–बैड टच” की जानकारी दी गई

▪️महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता प्रदान की गई

▪️सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग हेतु सावधानियाँ, तथा

▪️इनसे संबंधित आपराधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई।

4️⃣थाना जावरा शहर पर स्कूली बच्चों द्वारा भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। उप निरीक्षक शशिकला चौहान द्वारा बालक बालिकाओं को ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतरंग जागरूकता प्रदान की गई।

5️⃣थाना आलोट पर इंग्लिश इंटरनेशनशल स्कूल के बच्चों द्वारा भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा। थाना प्रभारी आलोट निरीक्षक मुनेंद्र गौतम, उप निरीक्षक प्रमोद राठौड़ एवं अन्य स्टाफ द्वारा बालक बालिकाओं को ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतरंग जागरूकता प्रदान की गई। 

कार्यक्रमों में विद्यालयों के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

रतलाम पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि बच्चों में जागरूकता बढ़ाई जा सके और उन्हें एक सुरक्षित एवं आत्मविश्वासी वातावरण प्रदान किया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754