बैतूल*उप स्वास्थ्य केन्द्र की बिल्डीग मे लाल ईटो का उपयोग को लेकर विवाद* जन प्रतिनिधी और ग्रामीणो ने जताई आपत्ति ठेकेदार ने ग्रामीणो पर चलाये पत्थर* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चिचोली :-चिचोली ब्लॉक में एनएचएम मद से बनाये जा रहे उप स्वास्थ्य क्रेंदो मे भृष्ट्राचार और कार्य में अनिमितताए किये जाने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं । सोमवार को एक बार फिर चिचोली ब्लाक के गोधना उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में लाल ईट लगाए जाने को लेकर मामला गरमा आ गया! ग्रामीणों और ठेकेदार के बीच जमकर नोक झोक हुई । ग्रामीणों का कहना था कि, उप स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग मे फ्लाइस ईट लगाने का प्रावधान है! लेकिन ठेकेदार जानबूझकर कर में लाल ईट लगा रहा है!
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाने की कोशिश की! तभी ठेकेदार और उनके लड़कों ने ग्रामीणो पर पत्थर चला दिए! मौके पर हुए विवाद के बाद ग्रामीण एवं ठेकेदार चिचोली थाना मे आवेदन देने पहुंचे!
क्या है मामला:-
चिचोली ब्लाक के गोधना मे सोमवार सुबह क्षेत्रीय जनपद सदस्य, उप सरपंच , पंचो के साथ बड़ी सख्या मे ग्रामीण उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण स्थल पर पहुंचे । यहा ग्रामीणो ने लाल ईट के इस्तेमाल पर आपत्ति जाताई! इस पर ठेकेदार और ग्रामीणो के बीच विवाद हुआ! विवाद बढ़ा तो दोना पक्ष थाने पहुचे ।
गौरतलब है कि, गोधना ग्राम मे वर्तमान समय में 50 लाख से अधिक राशि से एनएचएम मद से उप स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग का निर्माण कार्य जारी है ! इस कार्य में अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है! इससे पूर्व भी बेला ग्राम ग्रामीण उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग एवं अनिमितताए किए जाने का मामला उठा चुके हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन मामलों पर अभी तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं कर सका है!
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

