*बैतूल में आयोजित होगा प्रदेश स्तरीय भव्य पत्रकार सम्मान समारोह* *प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मा. हेमंत खंडेलवाल होंगे मुख्य अतिथि* *केंद्रीय मंत्री मा. दुर्गादास उइके विशिष्ट अतिथि* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
मुंबई। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स का आठवां स्थापना दिवस इस वर्ष बैतूल में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। यह राज्य स्तरीय अधिवेशन 21 नवंबर को बीआरसी क्लब बैतूल में बैतूल जिला इकाई अध्यक्ष इरशाद खान व उनकी टीम द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य ऐतिहासिक समारोह में मुख्य अतिथि माननीय हेमंत खंडेलवाल जी (प्रदेश अध्यक्ष भाजपा) होंगे तथा विशिष्ट अतिथिगण केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्री दुर्गादास उइके जी, श्री दिनेश कुमार अंगारिया जी केबिनेट मंत्री दर्जा, विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख जी, विधायक श्री योगेश पंडाग्रे जी, विधायक श्री महेन्द्रसिंग चौहान जी, विधायक श्रीमती गंगाबाई उइके जी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवांर जी, तथा प्रदेश अध्यक्ष PCWJ शरद मिश्रा जी होंगे।
इस राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. सैय्यद खालिद कैस जी करेंगे। विदित हो कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बैतूल हरदा संसदीय क्षेत्र में पहली बार पी सी डब्ल्यू जे का राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में मध्यप्रदेश के कई ज़िलों तथा देश के दूसरे राज्यों के पत्रकारों का जमावड़ा होगा। बैतूल जिला अध्यक्ष इरशाद खान ने हमारे संवाददाता को बताया कि अधिवेशन को सफल बनाने के लिए जिला इकाई की पूरी टीम तैयारियों में जुटी हुई है। कार्यक्रम में तेलंगाना राज्य से मीर मोहम्मद तथा मोहम्मद शिराज, राजस्थान से रियाज़ खान, दिल्ली से रेखा सोलंकी, इंदौर से मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ शरद मिश्रा, सचिन नीमा, पीपरिया से गजेंद्र खनूजा व उनकी टीम, उज्जैन से जहीरूद्दीन शेख, देवास जिले से सुनील योगी, अरविंद सिंह लोधी डी एल चौहान राजा अजमेरा, भोपाल राजधानी से शाहब मलिक, मीरा तिवारी, सतना से हाफ़िज़ कादरी, हरदा जिले से पत्रकार मुईन अख्तर खान, धार जिले से सैय्यद रिजवान अली और उनकी टीम, शाजापुर जिले से हाफ़िज़ शाह व उनकी टीम, राज नारायण चौहान, सुनील वर्मा सहित अन्य जिलों से पत्रकार शामिल होकर एकता का संदेश देंगे। बैतूल टीम के सक्रिय सदस्य अकरम खान पटेल ने बताया कि जो पत्रकार साथी एक दिन पूर्व बैतूल आ रहे हैं उनके रुकने की व्यवस्था भी बैतूल में की गई है। संगठन की राष्ट्रीय प्रवक्ता शशि दीप मुंबई, दिल्ली इकाई की हेड नीना गोयल तथा कोलकाता इकाई की अध्यक्ष शाश्वती दास तथा छत्तीसगढ़ इकाई संयोजिका डॉ प्रीति प्रसाद ने कार्यक्रम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

