बैतूल चिचोली*टैंगिग से हों रही खाद मूल्यवृद्धि की समस्यायों को लेकर उपसंचालक से मिले जिला एवं चिचोली खाद-बीज विक्रेता संघ के व्यापारी*akram patel
|
😊 Please Share This News 😊
|
✍️✍️✍️********✍️✍️✍️*******
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
*चिचोली*:-खाद-बीज विक्रेताओं द्वारा किसानों को खाद बोरी के साथ टैंगिंग की चीजें देने से हों रही मूल्यवृद्धि के कारण अधिक मूल्य पर खाद बेंच जाने की बार-बार हों रही शिकायतों और इससे हर बार विक्रेताओं एवं किसानों के बीच आये दिन हों रहे विवादो का स्थाई समाधान निकालने कों लेकर नगर के खाद-बीज विक्रेताओ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बैतूल खाद-बीज विक्रेता संघ ने उपसंचालक कृषि डाक्टर बड़ोनिया से मुलाकात कर उन्हें उर्वरक व्यवसाय में हों रही समस्याओं से अवगत कराया। खाद-बीज विक्रेताओं ने जानकारी में बताया कि उर्वरक सप्लाई की जाने वाली उर्वरक कंपन्निया यूरिया,डीएपी,एनपी के साथ नैनो डीऐपी,नैनो यूरिया,सल्फर,जिंक,माइकोराजा,सिटी कम्पोस्ट,कीटनाशक,पीडीएम,एफओएम,जबरन टैगिंग कर दिया जा रहा हैं,जिसकी वजह से विक्रेताओं को अधिक मूल्य पर किसानों कों खाद बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं और किसानों की लागत बढ़ रहीं है, वहीं दूसरी ओर आए दिन किसानों के साथ वाद-विवाद की स्थिति भी निर्मित हों रहीं हैं जबरन टैगिंग किए जाने वाले उत्पादों को नहीं लेने पर या इसका विरोध करने पर उर्वरक कंपन्निया खाद-बीज विक्रेताओ कों उर्वरक प्रदाय नहीं करती है।उपसंचालक कृषि डाक्टर बड़ोनिया ने व्यापारियों कों आश्वस्त किया कि उर्वरक प्रदायक कंपन्नियों कों टैगिंग ना किए जाने हेतु चेतावनी पत्र जारी जारी किया गया है फिर भी यदि उर्वरक कंपन्निया जबरन टैगिंग करती है तों संबंधित कंपन्नियों के विरूद्ध प्रशासनिक कार्यवाही की जाऐगी।
जिला खाद बीज दवा विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष प्रकाश जैन, प्रदीप खंडेलवाल, सलीम पटेल, माहेश्वरी जी एवं चिचोली खाद बीज दवा विक्रेता संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमन सिंह कुशवाह, तरुण राठौर, राजकुमार मालवीय, पुनीत राठौर, अमित मालवीय, यश आंवलेकर,शिवम् आर्य, संदीप राठौर, मयंक राठौर आदि मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

