*आमला की 19 वर्षीय निशिता बनी एयर होस्टेस* *इंडिगो एयरलाइंस में मिली नौकरी, परिवार में उत्साह का माहौल* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
आमला। उपनगरी बोडखी की प्रतिभाशाली बेटी निशिता हाथिया ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। मात्र 19 वर्ष की उम्र में उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस (केबिन क्रू मेंबर) के पद पर चयन पाकर अपने सपनों को पंख दे दिए हैं। परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
*शैक्षणिक उपलब्धि और प्रेरक सफर*
निशिता हाथिया ने 12वीं कक्षा मैथ्स-साइंस संकाय से 91% अंक प्राप्त किए थे, जिसके लिए उन्हें मध्यप्रदेश शासन की ओर से 25,000 रुपये प्रोत्साहन राशि मिली। पढ़ाई के साथ उन्होंने एयरलाइंस में चयन के लिए कड़ी मेहनत की और पहले ही प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
*मध्यम वर्गीय परिवार से निकली मिसाल*
निशिता के पिता अजय हाथिया मुलताई पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं, जबकि उनकी माता भारती हाथिया गृहिणी हैं। उनकी छोटी बहन वांशिका हाथिया भी एमबीबीएस डॉक्टर बनने का सपना संजोए हुए है। निशिता की उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा बैतूल जिला गौरवान्वित है।
रिश्तेदारों, समाजजन और ग्रामीणों ने निशिता को बधाइयों से नवाजा है। एक छोटे शहर से निकलकर विमानन क्षेत्र में अपना मुकाम बनाना युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।
*पहली उड़ान से शुरू हुआ नया सफर*
चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग के बाद निशिता को अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहली उड़ान में बतौर केबिन क्रू ड्यूटी करने का मौका मिला। उनकी यह उपलब्धि उन सभी लड़कियों के लिए प्रेरक है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने की हिम्मत रखती हैं।
*परिजनों और समाजजनों ने दी शुभकामनाएँ*
निशिता को बधाई देने वालों में
दादा– श्री प्रेमदास हाथिया,
दादी– कौशल्या बाई,
नाना– स्वर्गीय रूपलाल मोरले,
नानी– लक्ष्मी मोरले,
मामा– बृजेश मोरले,
सहित परिवार के सभी सदस्य और शुभचिंतक शामिल हैं।
मेहरा समाज के ब्लॉक अध्यक्ष अजय बचले ने भी निशिता को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
निशिता ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार को दिया
*निशिता का कहना है कि—*
कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार के आशीर्वाद से यह मुकाम हासिल किया है। आगे भी अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन करती रहूँगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

