इंदौर*कलेक्टर का आदेश भी बेअसर साबित… इंदौर में लगातार सामने आ रही बसों में छेड़छाड़ की घटनाएं* ओम प्रकाश मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
https://kismatnews.com/19672/
*छेड़छाड़ हुई तो नेशनल शूटर ने नशेड़ी कंडक्टर और ड्राइवर की कर दी कुटाई…*
*कलेक्टर का आदेश भी बेअसर साबित… इंदौर में लगातार सामने आ रही बसों में छेड़छाड़ की घटनाएं*
ओम प्रकाश मालवीय
इंदौर से पुणे जा रही वर्मा ट्रैवल्स की बस में 30 वर्षीय नेशनल शूटर से छेड़छाड़ का मामला प्रकाशन में आया… घटना बीती रात की है, जब इंदौर की एक शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने आई नेशनल शूटर पुणे लौट रही थी और उक्त बस में चढ़ रही थी उस दौरान शूटर के साथ कंडक्टर ने गलत हरकत की… इसके बाद शूटर भड़क गई और मौके पर आए ड्राइवर सहित कंडक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया… बताया जाता है कि दोनों नशे में थे और कुटाई के बाद दोनों बस को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए… इस मामले की शिकायत थाना राजेन्द्र नगर में शूटर द्वारा की भी गई… इस घटना के बाद यात्रियों और महिला खिलाड़ियों को परेशानी भी उठाना पड़ी और देर रात तक सड़क पर ही बस खड़ी रही… इसके बाद सुबह 4 बजे थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने नया ड्राइवर बुलवाकर बस को पुणे के लिए रवाना करवाया…. यह भी बता दें कि कलेक्टर शिवम वर्मा ने पिछले दिनों ही बस संचालकों की बैठक लेकर महिला सुरक्षित सहित अन्य निर्देश दिए थे, बावजूद इसके लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है… अभी 6 नवम्बर को ही हंस ट्रैवल्स की बस में भी युवती से इसी तरह की छेड़छाड़ होने की घटना सामने आई थी..!
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

