रतलाम पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण व दरबार लगाकर समस्याओं का किया निराकरण,रिपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण व दरबार लगाकर समस्याओं का किया निराकरण,रिपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

पुलिस लाईन परेड ग्राउंड पर हुआ “जनरल परेड” का आयोजन*

उत्कृष्ट टर्नआउट वालों पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत.

 

रिपोर्ट मनोहर मालवीय।

 

रतलाम पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण व दरबार लगाकर समस्याओं का किया निराकरण

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, आज दिनांक 21 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड पर भव्य जनरल परेड का आयोजन किया गया।

 

परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक मोहन भार्रावत के नेतृत्व में, परेड दल द्वारा पुलिस अधीक्षक को विधिवत सलामी दी गई। तत्पश्चात, पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों में से उत्कृष्ट वेशभूषा, अनुशासन एवं टर्नआउट प्रदर्शित करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा कि — “पुलिसिंग में अनुशासन सर्वोच्च है। जनरल परेड पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट, तत्पर और कर्तव्यपरायण बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है।”

 

🔹 पुलिस लाइन एवं रक्षित केंद्र का निरीक्षण

 

परेड के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने रक्षित केंद्र पहुँचकर –

रोजनामचा, शस्त्र शाखा, वाहन शाखा, स्टोर शाखा का निरीक्षण किया तथा रिकॉर्ड संधारण और संसाधन प्रबंधन में और सुधार हेतु आवश्यक दिशा–निर्देश दिए।

साथ ही पुलिस लाइन के आवासीय परिसर, निर्माण कार्य व सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर त्वरित पूर्णता के निर्देश दिए गए।

 

🔹 दरबार लगाकर पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं का किया समाधान

निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएँ सीधे सुनी गईं।

मुख्य समस्याओं के निराकरण हेतु दिए गए निर्देश–

✔ पुलिस लाइन में महिला बैरक का निर्माण

✔ सभी थानों पर महिला शौचालय की व्यवस्था

✔ आवास संबंधी समस्याओं का शीघ्र निराकरण

✔ पेट्रोल भत्ता, टी.ए./डी.ए. का समय पर भुगतान

✔ PHPS (Police Health Protection Scheme) के तहत उपचार में आ रही कठिनाइयों पर वरिष्ठ स्तर पर सुझाव भेजने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि —“पुलिसकर्मियों का मनोबल बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

🔹वरिष्ठ अधिकारियों की पूर्ण मौजूदगी

इस अवसर पर — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय, एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर, एसडीओपी सैलाना श्रीमति नीलम बघेल, डीएसपी श्री अजय सारवान, डीएसपी ट्रैफिक श्री अनिल रॉय, सहित सभी थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]