संविधान दिवस पर दंतोड़िया विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।
|
😊 Please Share This News 😊
|
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतोड़िया में संविधान दिवस के अवसर पर छात्रों को निबंध और पेरेग्राफ लेखन सहित संविधान दिवस कार्यक्रम के चलचित्र के साथ गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शिक्षक ऋतेश पंवार ने कहा की संविधान दिवस जैसे आयोजन विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक जागरूकता, नागरिक उत्तरदायित्व, देशभक्ति तथा राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिक्षक बद्रीलाल परमार ने कहा कि “संविधान हमें 6 मौलिक अधिकार प्रदान करता है, परंतु साथ ही यह 11 मौलिक कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। जहाँ एक ओर हमें स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है, वहीं दूसरी ओर देश की एकता-अखंडता की रक्षा करना और राष्ट्रीय संपत्ति का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। हमारा संविधान एक ‘जीवंत दस्तावेज़’ है, जो समय के साथ समाज के विकास के अनुरूप स्वयं को अद्यतन करता रहता है।” उनका यह उद्बोधन उपस्थित सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम के अंत में राजेश मालीवाड़ ने संविधान दिवस की शपथ का वाचन कराया, जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा उपस्थित अतिथियों ने संविधान की मर्यादा और राष्ट्रीय एकता की रक्षा का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर ईश्वरलाल मालवीय, सीमा खरे, कालू सिंह चौहान, गोपाल शर्मा, कोमल परमार, राजेश मालीवाड़, महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्राम पंचायत के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

